राखी बांधने की जिद पड़ी महंगी, दीदी ने की खुदकुशी, पति गिरफ्तार, बाकी फरार

Updated at : 27 Aug 2018 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
राखी बांधने की जिद पड़ी महंगी, दीदी ने की खुदकुशी, पति गिरफ्तार, बाकी फरार

हावड़ा : प्रत्येक साल की तरह रक्षा बंधन के उपलक्ष्य पर भाई को राखी बांधने की जिद बहन को जान देकर गंवानी पड़ी. पति आैर ससुराल वालों के व्यवहार से तंग आकर गृहवधू ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. हालांकि मायके वालों का आरोप है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गयी है. घटना लिलुआ […]

विज्ञापन
हावड़ा : प्रत्येक साल की तरह रक्षा बंधन के उपलक्ष्य पर भाई को राखी बांधने की जिद बहन को जान देकर गंवानी पड़ी. पति आैर ससुराल वालों के व्यवहार से तंग आकर गृहवधू ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. हालांकि मायके वालों का आरोप है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गयी है. घटना लिलुआ थाना अंतर्गत चमराइल के मंडल पाड़ा की है. मृतका का नाम सुर्पणा जाना (32) है. पुलिस ने आरोपी पति अरूण जाना को गिरफ्तार किया है, जबकि सास आैर जेठ घटना के बाद फरार हैं.
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2007 में सुर्पणा आैर अरूण की शादी हुई थी. दो बच्चे हैं. सुर्पणा के भाई सुरोजीत पाइन ने कहा कि रुपयों की मांग हमेशा रहता था. कई बार रुपये दिये भी गये थे. बावजूद इसके दीदी को मानसिक आैर शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया जाता था. दीदी प्रत्येक साल रक्षा बंधन पर घर आती थी लेकिन उसका घर आना पति आैर सास को पसंद नहीं था.
शनिवार देर शाम सुर्पणा ने पति अरूण से कहा कि वह रविवार को मायके जायेगी. यही से दोनों के बीच बहस शुरू हुई. बताया जा रहा है कि उसके साथ मारपीट भी की गयी थी. रविवार सुबह ससुराल में सुर्पणा का शव पंखे से झूलता हुए हालत में बरामद किया गया. खबर मायके वालों को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola