दुकानदार की पिटाई, तोड़फोड़ के बाद फायरिंग से व्यवसायियों में दहशत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत इस्पातनगर के डी सेक्टर मार्केट में गुरूवार देर रात गणेश पूजा के चंदा को लेकर अराजक तत्वों ने बन्द दुकान में अंधाधुंध गोलियां बरसायीं और उसके बाद फरार हो गये. मार्केट में गोली चलने से आसपास के लोगों में भय और दहशत व्याप्त हो गया है. सूचना पाकर दुर्गापुर थाना […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत इस्पातनगर के डी सेक्टर मार्केट में गुरूवार देर रात गणेश पूजा के चंदा को लेकर अराजक तत्वों ने बन्द दुकान में अंधाधुंध गोलियां बरसायीं और उसके बाद फरार हो गये. मार्केट में गोली चलने से आसपास के लोगों में भय और दहशत व्याप्त हो गया है. सूचना पाकर दुर्गापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूछताछ के लिए छह लोगों को हिरासत में ले लिया. हालांकि पुलिस गोलियां चलने की बात को अस्वीकार कर रही है.
जानकारी के अनुसार मार्केट में कुछ युवकों ने मिलकर नया क्लब बनाया है. क्लब की ओर से इस बार गणेश पूजा करने की योजना है. मार्केट में ही अनिल चौधरी एवं उनके भतीजे की दुकान है. क्लब के युवकों ने अनिल के भतीजे से चंदे के तौर पर मोटी रकम की मांग की थी. इसे अनिल ने देने से इनकार कर दिया था. आरोप है कि गुरूवार की देर रात मनु एवं नाडु नामक क्लब के दो सदस्य कुछ युवकों को साथ लेकर अनिल चौधरी के भतीजे से चंदा की मांग करने लगे.
चंदा न देने पर क्लब के सदस्यों ने भतीजे की पिटाई करते हुए दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की. इससे दुकान के कीमती सामान नष्ट हो गये. उसी दौरान हमलावर युवकों ने अनिल की दुकान पर ताबड़तोड़ सात राउंड गोलियां चलायी और फरार हो गये. बंद दुकान के शटर पर गोलियों के कई निशान है. मार्केट में गोली चलने की खबर पाकर दुर्गापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं मामले की जांच करते हुये क्लब के छह सदस्यों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया.
वार्ड पार्षद राजीव घोष ने बताया कि गोलियां चलने की सूचना मिली हैं. प्रशासन को इस मामले में निष्पक्ष जांच करनी चाहिये. इस संदर्भ में थाना प्रभारी गौतम तालुकदार ने कहा कि कुछ युवक नशे की हालत में मारपीट करने आये थे. गोलियां चलने की कोई सूचना एवं शिकायत दर्ज नहीं कराई गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन