तीन छात्राओं का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के निमता थानांतर्गत एक प्राइमरी स्कूल में चौथी कक्षा की तीन नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वह स्कूल में मिड डे मील सप्लाई करता है. घटना की भनक लगते ही लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले […]

विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के निमता थानांतर्गत एक प्राइमरी स्कूल में चौथी कक्षा की तीन नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वह स्कूल में मिड डे मील सप्लाई करता है. घटना की भनक लगते ही लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. बुधवार को उसे बैरकपुर कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजू सरकार बताया गया है.
पीड़िता और आरोपी सभी उत्तर दमदम नगर पालिका के 28 नंबर वार्ड इलाके में रहते हैं. बिराटी के एक हाइ स्कूल के प्राइमरी विभाग में पढ़नेवाली चौथी श्रेणी की तीन छात्राओं से स्कूल में ही यौन शोषण किया गया.
बताया जाता है कि आरोपी स्कूल में मिड डे मील पहुंचाने का काम करता है. पीड़ित छात्रा के परिवारवालों का आरोप है कि करीब 10 बजे टिफिन के दौरान वह तीनों छात्राओं को चॉकलेट देने के नाम पर एक खाली कक्षा में ले गया और उनका यौन शोषण किया. फिर वहां से फरार हो गया.
इधर घर लौट कर जब एक पीड़ित छात्रा ने अपनी मां को सारी बात बतायी तो पीड़िता की मां ने स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद लोगों ने राजू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola