खिदिरपुर बंदरगाह में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिये रुपये
Updated at : 14 Aug 2018 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : बंदरगाह में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर एक बदमाश ने एक बेरोजगार युवक को अपनी जाल में फंसाकर उससे 85 हजार रुपये ठग लिये. घटना साउथपोर्ट इलाके के खिदिरपुर बंदरगाह के पास की है. ठगी का शिकार युवक का नाम मणि विश्वास (32) है. वह पूर्व बर्दवान के बर्दवान सदर का रहनेवाला है. […]
विज्ञापन
कोलकाता : बंदरगाह में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर एक बदमाश ने एक बेरोजगार युवक को अपनी जाल में फंसाकर उससे 85 हजार रुपये ठग लिये. घटना साउथपोर्ट इलाके के खिदिरपुर बंदरगाह के पास की है. ठगी का शिकार युवक का नाम मणि विश्वास (32) है. वह पूर्व बर्दवान के बर्दवान सदर का रहनेवाला है. इस घटना के बाद इसकी शिकायत साउथपोर्ट थाने में दर्ज करायी गयी है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायत में बताया गया कि उसकी मुलाकात उत्तर 24 परगना के हाबरा निवासी भवतोष मंडल से हुई थी. भवतोष ने खुद को सरकारी अधिकारी बताया था. अपनी ऊंची पहुंच के कारण कुछ रुपये के बदले उसे सरकारी नौकरी दिलवा देने का उसने लालच दिया था.
पीड़ित युवक का आरोप है कि इस झांसे में आकर उसने भवतोष को 85 हजार रुपये दे दिये. इसके बदले उसे खिदिरपुर अथवा हल्दिया बंदरगाह में नौकरी मिलना था. पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बावजूद उसे नौकरी नहीं मिली. जिसके बाद उसे ठगी का शिकार होने का आभास हुआ. तब उसने साउथपोर्ट थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है. शातिर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




