फिर आतंकी वारदात की साजिश रच रहा था कौसर, एनआइए की पूछताछ में हुआ खुलासा

Updated at : 11 Aug 2018 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
फिर आतंकी वारदात की साजिश रच रहा था कौसर, एनआइए की पूछताछ में हुआ खुलासा

कोलकाता : 2014 में बर्दवान के खागड़ागढ़ में धमाके के अलावा इस वर्ष 19 जनवरी को बोधगया में आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने के प्रमुख आरोपी मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम उर्फ कौसर फिर से नयी आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा था. हाल ही में एनआइए के हाथों गिरफ्तार कौसर […]

विज्ञापन
कोलकाता : 2014 में बर्दवान के खागड़ागढ़ में धमाके के अलावा इस वर्ष 19 जनवरी को बोधगया में आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने के प्रमुख आरोपी मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम उर्फ कौसर फिर से नयी आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा था. हाल ही में एनआइए के हाथों गिरफ्तार कौसर ने इसका खुलासा किया है.
एनआइए सूत्रों के मुताबिक कौसर ने बताया कि वह फिर से अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नये युवकों को संगठन से जोड़ रहा था. बेंगलुरु में रहकर वह वहीं लगातार ठिकाने बदलकर युवकों से संपर्क कर आर्थिक मदद के नाम पर वह अपना काम करवाने की फिराक में था. वह खुद आइडी बनाने के लिए लगातार नयी सर्किट लाकर इकट्ठा भी कर रहा था.
बर्दवान में उसका किराये के घर से तकरीबन 100 से ज्यादा बम पाये गये थे, ठीक उसी तरह इस बार भी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए वह जाल बिछा रहा था. एनआइए अधिकारियों का कहना है कि कौसर से पूछताछ में कई नयी जानकारियां मिली हैं, लेकिन कुछ भ्रामक जानकारी भी उसने दिया है. इसके कारण सभी जानकारी की जांच कर इस पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola