मायके में पलंग के नीचे मिला गर्भवती महिला का लहूलुहान शव

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : गर्भवती होने के कारण मायके आयी एक महिला की हत्या कर दी गयी. घर के अंदर पलंग के नीचे से उसका लहूलुहान हालत में शव पाया गया. मृत महिला का नाम पूजा जैन (36) है. वह नारकेलडांगा मेन रोड इलाके में रहती थी. इस घटना के बाद से उसका पति दीपक जैन (40) […]

विज्ञापन

कोलकाता : गर्भवती होने के कारण मायके आयी एक महिला की हत्या कर दी गयी. घर के अंदर पलंग के नीचे से उसका लहूलुहान हालत में शव पाया गया. मृत महिला का नाम पूजा जैन (36) है. वह नारकेलडांगा मेन रोड इलाके में रहती थी. इस घटना के बाद से उसका पति दीपक जैन (40) फरार है. उसका मोबाइल फोन भी बंद है. खबर पाकर फूलबागान थाने की पुलिस वहां पहुंची और पूजा का लहूलुहान शव उसके कमरे में पलंग के नीचे से बरामद किया.

विज्ञापन

प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि पूजा जैन का विवाह हावड़ा के मल्लिक फाटक के निवासी दीपक के साथ सात-आठ वर्ष पूर्व हुआ था. गर्भवती होने के कारण वह नारकेलडांगा में अपने मायके में आयी हुई थी. अस्वस्थता के कारण पिता के अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह घर में अकेली रह रही थी.

फूलबागान थाने की पुलिस को पूजा की बहन ने बताया कि गुरुवार शाम को पूजा को फोन करने पर पता चला कि दीपक उससे मिलने नारकेलडांगा में अपने ससुराल में आया हुआ था. दीपक ने फोन उठाया और पूजा के फ्रेश होने के लिए वाशरूम में जाने की बात कही थी. इसके बाद शुक्रवार सुबह से पूजा का पता नहीं चल रहा था. घरवालों ने पूजा के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कमरे के अंदर बेडशीट में लहूलुहान हालत में उसका शव बरामद किया.

प्राथमिक जांच में चिकित्सकों को पता चला कि गला घोंटकर उसकी हत्या करने के पहले उसके साथ काफी मारपीट की गयी है, जिसके कारण गर्दन व मुंह के कुछ हिस्से की हड्डी टूटी हुई है. फिलहाल दीपक फरार है, उसका मोबाइल फोन भी बंद है.

पुलिस को पूजा की बहनों ने बताया कि कुछ दिनों से पूजा के साथ दीपक का घरेलू विवाद चल रहा था. हो सकता है कि इसी विवाद के कारण हत्या की गयी हो. पुलिस दीपक की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola