अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
Updated at : 11 Jul 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के कोलकाता जोनल यूनिट की टीम ने मंगलवार को अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पहले एयरपोर्ट पर तीन को गिरफ्तार किया गया. उनसे पूछताछ के बाद चौथे आरोपी को भी दबोचा गया. कुल 22 किलो गांजा बरामद किया गया है. गिरफ्तार […]
विज्ञापन
कोलकाता : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के कोलकाता जोनल यूनिट की टीम ने मंगलवार को अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पहले एयरपोर्ट पर तीन को गिरफ्तार किया गया. उनसे पूछताछ के बाद चौथे आरोपी को भी दबोचा गया. कुल 22 किलो गांजा बरामद किया गया है. गिरफ्तार चारों के नाम मिठू राय (34), तृष्णा विश्वास (38), गोपाल नायक (25) व सन्नी हेला (26) है.
एनसीबी कोलकाता के जोनल निदेशक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सारे गांजा ओडिशा के विभिन्न जगहों से संग्रह करके कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट पर लाये थे और यहां से इसे अंडमान सप्लाई करने के फिराक में थे. इसके पहले ही गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की टीम ने एयरपोर्ट से विमान से पोर्टब्लेयर रवाना होने से पहले ही तीन लोगों को 22 किलो गांजा संग गिरफ्तार किया. गिरफ्तार चारों में दो महिला मिठु और तृष्णा नदिया जिले के रानाघाट की और गोपाल और सन्नी दमदम का निवासी है.
पहले गिरफ्तार तीन से पूछताछ के बाद चौथे आरोपी सन्नी हेला का नाम सामने आया. पता चला कि सन्नी हेला विमान संस्था में ही हेल्पर के तौर पर काम करता है. वहीं इन गिरोह के लोगों को एयरपोर्ट से दूसरे जगहों पर गांजा सप्लाई करने के लिए चेकिंग से बचाने में मदद करता था. प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि सन्नी अक्सर इन लोगों को चेकिंग से पूर्व ही एक्स रे चेकिंग टैग दे दिया करता था, जिससे ये लोग बिना एक्स रे चेकिंग से ही गुजरते थे, जिस वजह से ये सुरक्षा अधिकारियों की नजरों से बचाकर गांजा लेकर सप्लाई कर दिया करते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




