प्रमोटर की हत्या में जुड़े दो आरोपी सुंदरवन से गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :23 May 2018 4:07 AM
विज्ञापन

कोलकाता : टेंगरा इलाके में गत 11 मई की रात को बाबू सरदार नामक एक प्रमोटर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में टेंगरा थाने की पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर दक्षिण 24 परगना के सुंदरवन स्थित गोसाबा से दो प्रमुख हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया है. […]
विज्ञापन
कोलकाता : टेंगरा इलाके में गत 11 मई की रात को बाबू सरदार नामक एक प्रमोटर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में टेंगरा थाने की पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर दक्षिण 24 परगना के सुंदरवन स्थित गोसाबा से दो प्रमुख हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ आये आरोपियों के नाम बाप्पा घोष उर्फ बड़का और पप्पू मुंडा हैं. इस मामले में घटना के दिन जयदेव हाल्दार समेत तीन अन्य आरोपियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. एक अन्य आरोपी की पुलिस को तलाश है.
क्या है मामला : गौरतलब है कि 11 मई की रात को टेंगरा इलाके के चाइनाटाउन में एक रेस्तरां के सामने बाबू सरदार अपने दोस्तों के साथ खड़े थे. अचानक चार से पांच बदमाश वहां आये और बाबू व उसके एक साथी पर धारदार चाकू से प्रहार करना शुरू कर दिया. जख्मी हालत में उसे एनआरएस अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने बाबू को मृत बताया. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि बाबू इलाके में छोटे-मोटे प्रमोटिंग व बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई के धंधे से जुड़ा था. साथ ही वह इलाके में तृणमूल कार्यकर्ता भी था. इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










