आरोपी दवा व्यवसायी का मित्र गिरफ्तार

Updated at :26 Nov 2017 11:53 AM
विज्ञापन
आरोपी दवा व्यवसायी का मित्र गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी. एक चिकित्सक को प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना की पुलिस ने आरोपी दवा व्यवसायी के मित्र सुब्रत मुखोपाध्याय उर्फ बाबुआ को गिरफ्तार कर लिया. दवा व्यवसायी और उसके सहयोगियों पर जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ कुमार अतनु को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. एक चिकित्सक को प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना की पुलिस ने आरोपी दवा व्यवसायी के मित्र सुब्रत मुखोपाध्याय उर्फ बाबुआ को गिरफ्तार कर लिया. दवा व्यवसायी और उसके सहयोगियों पर जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ कुमार अतनु को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है.

10 लाख की ठगी और मारपीट किये जाने से मानसिक रूप से टूटे गये चिकित्सक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. कोतवाली थाना के आइसी विश्वाश्रय सरकार ने बताया कि इस घटना के लिए डॉ अतनु की पत्नी रंजीता दत्त राय ने दवा व्यवसायी सहित कई लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है.

इस आरोप के आधार पर शनिवार शाम को पुलिस ने आरोपी सुब्रत मुखोपाध्याय को गिरफ्तार किया. हालांकि मुख्य आरोपी व्यवसायी सैकत चट्टोपाध्याय फरार है. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola