बीएसएफ जवान ने पत्नी को पीटा, केश काटे

Updated at :20 Sep 2017 9:27 AM
विज्ञापन
बीएसएफ जवान ने पत्नी को पीटा, केश काटे

मालदा. पड़ोसी युवक के साथ पत्नी के अवैध संबंध होने के संदेह में बीएसएफ जवान पति ने पत्नी के सिर के केश काट लिए एवं उसे अर्द्ध वस्त्र कर पिटाई कर दी. यह घटना मंगलवार सुबह को मानिकचक थाना क्षेत्र के सोयदपुर गांव में हुई. घायल महिला को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया […]

विज्ञापन
मालदा. पड़ोसी युवक के साथ पत्नी के अवैध संबंध होने के संदेह में बीएसएफ जवान पति ने पत्नी के सिर के केश काट लिए एवं उसे अर्द्ध वस्त्र कर पिटाई कर दी. यह घटना मंगलवार सुबह को मानिकचक थाना क्षेत्र के सोयदपुर गांव में हुई. घायल महिला को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इस घटना में घायल महिला व उसके परिवार के लोगों ने मानिकचक थाने में पति के विरुद्ध वधू उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई गई है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घायल महिला अजगरी बीबी (28) चांचल के चंद्रपाड़ा गांव की निवासी है. पांच वर्ष पहले मानिकचक के सोयेदपुर गांव के निवासी रफीकुल शेख के साथ अजगरी बीबी की शादी हुई. इनके चौदह माह का एक पुत्र है. आरोपी रफीकुल शेख बीएसएफ कर्मी है. वर्तमान में वह पंजाब में कार्यरत है. रफीकुल वर्ष में अधिकतर समय ड्यूटी के लिए बाहर ही रहता था. इसे लेकर शादी के बाद से ही पति अपनी पत्नी पर शक करना शुरू कर दिया.

रविवार को विश्वकर्मा पूजा पर रफीकुल छुट्टी में घर आया. इसी दिन से फिर अवैध संबंध के शक को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हुआ. घायल महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह अचानक रफीकुल ने उसे अर्द्धनग्न कर उसकी पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद हंसुए से उसके केश काट डाले. चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे एवं उससे छुड़ाया. मानिकचक थाना की पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी बीएसएफ कर्मी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola