एयर होस्टेस की नौकरी का ऑफर देकर ठगे दो लाख
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2017 8:12 AM
कोलकाता. खुद को एक निजी विमान कंपनी का पायलट बताकर फेसबुक में 25 वर्षीया युवती से दोस्ती कर उसे अपने ही फ्लाइट में केबिन क्रियू की नौकरी दिलाने के बहाने बिहार के एक युवक ने दो लाख रुपये ठग लिये. पीड़िता का नाम मधुमिता दत्ता है. वह जोड़ाबागान इलाके के महर्षि देवेंद्र रोड की रहनेवाली […]
वह खुद को एक निजी विमान सेवा प्रदान करनेवाली कंपनी का पायलट बताया था. बातों ही बातों में दोनों अच्छे दोस्त बन गये थे. रोज दोनों के बीच आपसी बातें होती थी. पीड़िता का आरोप है कि एक दिन विजय ने उसे बताया कि उसके विमान में एक केबिन क्रियू की नौकरी खाली है. लिहाजा अगर वह उसके अकाउंट में दो लाख रुपये जमा करा दे, तो मधुमिता को नौकरी मिल सकती है. पीड़िता ने उसकी बातों में आकर दो लाख रुपये विजय के बैंक अकाउंट में जमा करवा दिया. लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली. इसके बाद युवक टालने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










