मिरिक नगरपालिका पर बम से हमला
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2017 8:10 AM
सिलीगुड़ी: गोरखालैंड आंदोलन के बीच एक बार फिर पहाड़ पर बम से हमले की खबर है. दार्जिलिंग तथा कालिम्पोंग के बाद अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार को मिरिक नगरपालिका पर बम से हमला किया. हालांकि बम नहीं फटा, इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ. बम की क्षमता काफी कम थी और फटने से पहले ही […]
सिलीगुड़ी: गोरखालैंड आंदोलन के बीच एक बार फिर पहाड़ पर बम से हमले की खबर है. दार्जिलिंग तथा कालिम्पोंग के बाद अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार को मिरिक नगरपालिका पर बम से हमला किया. हालांकि बम नहीं फटा, इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ. बम की क्षमता काफी कम थी और फटने से पहले ही सुरक्षा कर्मियों ने उसे निष्क्रिय कर दिया.
घटना दोपहर लगभग तीन बजे की है. उस समय मिरिक में नगरपालिका के पास ही गोरामुमो तथा गोजमुमो द्वारा अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर अलग-अलग रैली निकाली जा रही थी.
उसी समय कुछ बदमाशों ने नगरपालिका के गलियारे में बम फेंक दिया और फरार हो गये. पुलिस सूत्रों के अनुसार यह पाइप बम था. एक पाइप में बारूद भर कर बम को बनाया गया था. सूचना मिलते ही मिरिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










