दीघा में विस्फोट का रहस्य बरकरार, जाल में फंसा मलबा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2017 10:19 AM
हल्दिया. दीघा में गत शनिवार को दो विस्फोट का रहस्य अभी भी बरकरार है. शनिवार की सुबह 11.15 बजे दीघा में पहले विस्फोट की आवाज समुद्र की ओर से सुनाई दी थी. ठीक पांच मिनट बाद ऐसी ही एक और तेज आवाज आयी. विस्फोट की दोनों ही आवाजें इतनी तेज थी कि पर्यटक घबरा कर […]
शंकरपुर पुलिस कैंप में उद्धार मलबे को रखा गया है. जिला पुलिस व हल्दिया कोस्टगार्ड के अधिकारियों ने कई बार मलबे का निरीक्षण किया है. वायुसेना को भी इसकी सूचना दी गयी है. पुलिस की ओर से पहले कहा गया था कि मलबा किसी युद्ध विमान का है जो बंगाल की खाड़ी में गिर गया था. हालांकि विमान के गिरने के दावे को सेना की ओर से खारिज कर दिया गया है.
कलाईकुंडा से सेना की ओर से बताया गया है कि दीघा या बंगाल की खाड़ी के तट पर विमान के गिरने की कोई खबर नहीं है. कोस्टगार्ड के प्रतिनिधियों का कहना है कि जो मलबा पाया गया है वह तीन से छह महीने पहले का है. लेकिन यह किस विमान का है यह केवल सेना या वायुसेना द्वारा बताया जा सकता है. या फिर इसे बनाने वाली संस्था ही इसकी जानकारी दे सकती है. मलबे के एक हिस्से पर एचएएल बेंगलुरु यानी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड लिखा है. पुिलस की ओर से संस्था के साथ संपर्क किया गया है. कांथी के अतिरिक्त पुलिस सुपर (ग्रामीण) इंद्रजीत बसु ने बताया कि यह मलबा किसी विमान का नहीं है, यह स्पष्ट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










