दोस्त ने ही पुलिस के सामने खोला राज, एक नाम व पते से दो पासपोर्ट का खुलासा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2017 8:12 AM
कोलकाता. धंधे में दोस्त से झगड़ा होने के बाद गुस्से में आकर एक दोस्त ने दूसरे के करतूत का राज पुलिस के सामने थाने में आकर खोल दिया. घटना इकबालपुर इलाके के एमबी रोड की है. इकबालपुर थाने की पुलिस के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली कि एमबी रोड में रहनेवाले मोहम्मद खुर्शीद (32) नामक एक […]
वहां से लौटने के बाद उसने फिर से पिता का नाम बदल कर उसी पते पर एक नया पासपोर्ट बना लिया है. शेख अलाउद्दीन नामक दोस्त ने पुलिस से कहा कि मोहम्मद खुर्शीद ने दूसरे पासपोर्ट में पिता के रूप में उसके यानी शेख अलाउद्दीन के नाम का इस्तेमाल किया है.
इस जानकारी के बाद पुलिस ने मोहम्मद खुर्शीद के घर में छापामारी कर दोनों पासपोर्ट को जब्त कर लिया है. फर्जी काम करने व इसमें साथ देने के आरोप में इकबालपुर थाने की पुलिस ने मोहम्मद खुर्शीद व उसके दोस्त शेख अलाउद्दीन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










