शराब के लिए मां को किया लहूलुहान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2017 7:11 AM
मालदा. शराब खरीदने के लिए 70 रुपये नहीं देने पर एक युवक ने मां को हंसिया मारकर हत्या की कोशिश की. मंगलवार रात करीब 10 बजे यह घटना हबीबपुर थाने के कन्यादीघी गांव में घटी. घटना के बाद से आरोपी प्रदीप मुर्मू फरार है. उसके खिलाफ घायल महिला की बेटी आलती मुर्मू ने पुलिस में […]
मालदा. शराब खरीदने के लिए 70 रुपये नहीं देने पर एक युवक ने मां को हंसिया मारकर हत्या की कोशिश की. मंगलवार रात करीब 10 बजे यह घटना हबीबपुर थाने के कन्यादीघी गांव में घटी. घटना के बाद से आरोपी प्रदीप मुर्मू फरार है. उसके खिलाफ घायल महिला की बेटी आलती मुर्मू ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है.
आलती मुर्मू ने पुलिस को बताया कि आये दिन बड़ा भाई प्रदीप शराब पीकर घर में झमेला करता था. घर का सबकुछ बेचकर शराब पी गया है. मंगलवार रात को वह दोस्तों के साथ घर आया और मां से शराब खरीदने के लिए 70 रुपये मांगने लगा. लेकिन मां के पैसे नहीं थे. इस पर उसने हंसिया लेकर मां पर हमला कर दिया. सिर और शरीर के अन्य जगहों पर वार कर उनकी हत्या की कोशिश की. मां की चीत्कार सुनकर जब गांववाले पहुंचे, तो भाई और उसके दोस्त भाग निकले. हबीबपुर थाने की आइसी आत्रेयी सेन ने बताया कि हमले का आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










