रागिनी की पुकार पर CM योगी ने लिया संज्ञान, डॉक्टरों की टीम ले जाएगी BHU, सरकार उठाएगी इलाज का पूरा खर्च
रागिनी की पुकार पर CM योगी ने लिया संज्ञान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बलिया की दिव्यांग रागिनी के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है. उसकी इलाज की जिम्मेदारी अब सरकार ने ली है और उसे डॉक्टरों की टीम के साथ बीएचयू भेजा जाएगा. राज्य कोष से इलाज का पूरा खर्च वहन किया जाएगा.
Ballia Ragini Viral Video: जिस बेटी ने दर्द से जूझते हुए अपने पैर के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई थी, उसकी आवाज अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गई है. बलिया की दिव्यांग रागिनी का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है. रागिनी के बेहतर इलाज के लिए अब उसे डॉक्टरों की टीम के साथ बीएचयू ले जाया जाएगा. मुख्यमंत्री राज्य कोष से उसके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी. रागिनी और उसके परिवार के लिए यह फैसला किसी उम्मीद की किरण से कम नहीं है.
CM के संज्ञान के बाद बढ़ी उम्मीद
रागिनी की परेशानी सामने आने के बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है. डीएम ने रागिनी के परिजनों को बुलाकर जल्द इलाज कराने का भरोसा दिया है. प्रशासन की ओर से बताया गया कि डॉक्टरों की टीम रागिनी को लेकर बीएचयू जाएगी, जहां उसका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा और विशेषज्ञ डॉक्टर उसके पैर की स्थिति के अनुसार आगे के इलाज की प्रक्रिया तय करेंगे.
सरकार उठाएगी इलाज का पूरा खर्च
डीएम ने स्पष्ट किया है कि रागिनी के पैर के इलाज में आने वाला खर्च सरकार उठाएगी. मुख्यमंत्री राज्य कोष से उसके इलाज की व्यवस्था की जाएगी. जिस इलाज के लिए रागिनी ने वीडियो के जरिए मदद की अपील की थी, अब उसी इलाज की जिम्मेदारी सरकार ने अपने हाथों में ले ली है. परिवार को उम्मीद है कि बीएचयू में इलाज मिलने के बाद रागिनी की जिंदगी की मुश्किलें कुछ कम होंगी.
यह भी पढ़ें: बलिया की रागिनी को ट्राईसाइकिल मिली, घर तक सड़क और आवास का भरोसा भी, लेकिन मां अब भी 4 लाख की कर्जदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए