यूपी के कई जिलों में आज-कल मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

यूपी का मौसम (AI)
UP Weather Alert: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी यूपी के आठ जिलों में अगले 12 घंटे में मौसम बिगड़ने की आशंका है. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर खतरनाक रुख अपनाने जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र का असर अब प्रदेश में दिखने लगा है, जिसके चलते 15 और 16 जुलाई को बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है. प्रदेश के आठ जिलों में तेज बारिश हो सकती है. वहीं, कई इलाकों में बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.
पूर्वांचल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया समेत पूर्वांचल के कई जिलों में 15 से 17 जुलाई के बीच तेज बारिश होने की संभावना है. विभाग का कहना है कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है. 17 से 20 जुलाई तक भी पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी दी गई है.
लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश के आसार
यूपी की राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर, बाराबंकी, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर, इटावा, जालौन, बांदा, आगरा, औरैया और हमीरपुर में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है. प्रयागराज में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हालांकि नोएडा, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में फिलहाल बारिश की संभावना कम है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी यूपी में 19 और 20 जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










