UP TET: स्पेशल टीईटी का विज्ञापन जारी, 3 नवंबर को परीक्षा, 5 सितंबर से शुरू होगा आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Updated:
विज्ञापन

स्पेशल टीईटी का 3 नवंबर को होगा परीक्षा

UP News: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है. परीक्षा 3 नवंबर 2026 को होगी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 5 सितंबर से शुरू होंगे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश में विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बृहस्पतिवार को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया. आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक स्पेशल टीईटी की परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित होगी. यह परीक्षा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत विशेष शिक्षकों के लिए कराई जाएगी.

विज्ञापन

5 सितंबर से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

आयोग ने आवेदन प्रक्रिया की तारीखें भी साफ कर दी हैं. स्पेशल टीईटी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (OTR) और आवेदन की शुरुआत 5 सितंबर 2026 से होगी. अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.

8 अक्टूबर तक आवेदन में कर सकेंगे संशोधन

आवेदन करने के बाद अगर किसी अभ्यर्थी को अपने फॉर्म में सुधार करना है, तो उसके लिए भी समय दिया गया है. आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2026 होगी. इसके बाद विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया फैसला

स्पेशल टीईटी कराने का फैसला सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 2025 के आदेश के बाद आया है. कोर्ट ने शिक्षकों के मामले में कहा था कि 31 अगस्त 2028 तक सभी कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना जरूरी होगा. हालांकि, जिन शिक्षकों की सेवा पांच साल से कम बची है, उन्हें बिना टीईटी के सेवा जारी रखने की अनुमति दी गई है.

टीईटी को लेकर शिक्षकों ने किया था प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षकों में भी इसको लेकर चर्चा और चिंता बढ़ी थी. आदेश के बाद शिक्षकों ने कई दिनों तक अलग-अलग शहरों के साथ-साथ लखनऊ में भी धरना-प्रदर्शन किया. शिक्षकों पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और विशेष शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने को लेकर 2 सितंबर को निर्देश जारी किए गए थे. इसके बाद अब शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इसका विज्ञापन जारी कर दिया है.

पहले OTR पूरा करना होगा, फिर आवेदन

आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की व्यवस्था लागू की है. इसका मतलब है कि परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी को OTR पूरा करना होगा. OTR पूरा होने के बाद ही विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा.

आवेदन से पहले विज्ञापन जरूर पढ़ें

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन और उसमें दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि केवल निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही तय अवधि में अपना आवेदन करें. विस्तृत विज्ञापन और आवेदन से जुड़े निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें

  • OTR और ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि: 4 अक्टूबर 2026
  • आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 8 अक्टूबर 2026
  • स्पेशल टीईटी परीक्षा: 3 नवंबर 2026

Also Read: Bareilly Crime: बुर्का पहनकर घर से निकली पत्नी कार में युवक संग मिली, पति ने दोनों को पकड़ा, मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola