घर में बन रहा था खाना, अचानक लगी आग… बाहर निकलते ही हुआ जोरदार धमाका, भरभराकर ढह गया मकान

Updated:
विज्ञापन

धमाके से बिखर गया पूरा मकान

UP Cylinder Blast: सिद्धार्थनगर में एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में भीषण आग लग गई. आग की लपटें सिलेंडर तक पहुंच गईं और कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ फट गया. गनीमत रही कि लोग समय रहते घर से बाहर निकल गए थे, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई.

विज्ञापन

UP Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेऊवा ग्रांट के टोला मोहम्मद नगर (छोटा डीह) की दलित बस्ती में बुधवार रात खाना बनाते समय अचानक गैस रेगुलेटर में आग लग गई. आग की लपटें सिलेंडर तक पहुंच गईं. ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश कर ही रहे थे कि परिवार के लोग मकान से बाहर निकल गए. इसके कुछ ही क्षण बाद सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया. विस्फोट से मकान की पक्की ईंट की दीवारें भरभराकर गिर गईं और घर में रखा कपड़ा, बिस्तर, बर्तन व अनाज समेत अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया. गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई.

विज्ञापन

खाना बनाते समय रेगुलेटर में लगी आग

घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है. राम दुलारे पुत्र सुकई के मकान की ऊपरी मंजिल पर उनकी बहू ज्ञानमती देवी खाना बना रही थीं. इसी दौरान गैस रेगुलेटर में अचानक आग लग गई. उन्होंने कपड़े की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. देखते ही देखते आग की लपटें गैस सिलेंडर तक पहुंच गईं और स्थिति गंभीर हो गई.

ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की

आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोगों ने कथरी, गुदरी और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सिलेंडर लगातार धधकता रहा. आग बढ़ती देख मकान में मौजूद लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए. सभी लोग मकान से बाहर निकल चुके थे, तभी कुछ ही क्षण बाद तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया.

धमाके से भरभराकर ढह गईं मकान की दीवारें

सिलेंडर फटने के बाद धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी. विस्फोट इतना तेज था कि मकान की पक्की ईंट की दीवारें भरभराकर गिर गईं और ईंटें चारों ओर बिखर गईं. आग की चपेट में आने से घर में रखा कपड़ा, बिस्तर, बर्तन, अनाज और अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया. अचानक हुए धमाके से पूरी बस्ती में अफरा-तफरी मच गई.

समय रहते बाहर निकले लोग, टली अनहोनी

हादसे के समय परिवार के अधिकांश सदस्य मकान के निचले हिस्से में मौजूद थे, जबकि खाना ऊपरी मंजिल पर बनाया जा रहा था. रेगुलेटर में आग लगने के बाद स्थिति बिगड़ती देख लोग समय रहते मकान से बाहर निकल गए थे. इसके कुछ ही देर बाद सिलेंडर में विस्फोट हुआ और मकान की दीवारें ढह गईं. लोगों के समय रहते बाहर निकल जाने से हादसे में किसी की जान नहीं गई. घटना के बाद दलित बस्ती में काफी देर तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

Must Read: UP में स्वाइन फ्लू को लेकर योगी सरकार का एक्शन! सरकारी अस्पतालों में जांच FREE, गंभीर मरीजों के लिए अलग ICU तैयार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola