Viral Video: UP में आपत्तिजनक वीडियो पर सस्पेंड महिला दरोगा का पलटवार, बोलीं- इसमें गलत क्या?

Updated:
विज्ञापन

UP में आपत्तिजनक वीडियो पर सस्पेंड महिला दरोगा का पलटवार

UP News: मेरठ की महिला दरोगा अनु कॉलिस, जिन्हें एक कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित किया गया था, अब सार्वजनिक रूप से सामने आई हैं. उन्होंने यूट्यूब लाइव में अपनी आपबीती सुनाई और वीडियो वायरल करने वाले पर पलटवार किया.

विज्ञापन

UP News: मेरठ में कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड की गई महिला दरोगा अनु कॉलिस अब खुद सामने आई हैं. कई दिनों की चुप्पी के बाद अनु ने यूट्यूब लाइव में अपनी बात रखी और उस इन्फ्लुएंसर को जवाब दिया, जिसने सबसे पहले उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की थी.

विज्ञापन

आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ तो मचा बवाल

दरअसल, महिला दरोगा अनु कॉलिस का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा शुरू हो गई. मामले ने इतना तूल पकड़ा कि पुलिस विभाग ने भी अनु कॉलिस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया.वीडियो वायरल करने वाले इन्फ्लुएंसर अमित किल्होर ने अनु पर कई तरह के आरोप लगाए थे. इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई.

वीडियो वायरल होने के बाद पहली बार बोलीं अनु कॉलिस

अब अनु कॉलिस पहली बार सार्वजनिक तौर पर सामने आईं. यूट्यूब लाइव में उन्होंने कहा कि वह कई दिनों से कमरे में बंद हैं और इस पूरे विवाद ने उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान कर दिया है.अनु ने कहा कि सरकारी नौकरी हासिल करना आसान नहीं होता और कुछ लोगों ने सिर्फ व्यूज पाने के लिए उनकी 25 साल की जिंदगी बर्बाद कर दी.

वही ड्रेस पहनी, जिसे लेकर वायरल हुआ वीडियो

लाइव के दौरान अनु कॉलिस ने वही ड्रेस पहनी थी, जिसे लेकर उनका वीडियो वायरल हुआ था. उन्होंने अपनी ड्रेस को लेकर सवाल उठाने वालों पर पलटवार किया.अनु ने बताया कि वह यह ड्रेस अपनी मां के साथ मॉल से खरीदकर लाई थीं. उनका कहना था कि उनके लिए यह सामान्य ड्रेस है और जब उन्हें या उनके परिवार को इससे कोई परेशानी नहीं है, तो दूसरों को इससे आपत्ति क्यों है?

मेरे और परिवार को दिक्कत नहीं तो आपको क्यों?

अनु कॉलिस ने कहा कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके उनकी जिंदगी मुश्किल कर दी. उन्होंने वीडियो वायरल करने वालों पर तीखी नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी लड़की की जिंदगी इस तरह बर्बाद नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने यह भी दावा किया कि अमित किल्होर ने अब वह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया है और उनके भाई से माफी मांग रहे हैं.

आपत्तिजनक वीडियो पर पुलिस ने क्यों किया सस्पेंड?

वायरल वीडियो विवाद के बाद अनु कॉलिस पर पुलिस आचरण नियमावली के उल्लंघन का आरोप लगा.16 अगस्त 2026 को तत्कालीन मेरठ एसएसपी अविनाश पांडेय के आदेश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. मामले की जांच एसपी क्राइम अवनीश कुमार कर रहे हैं. जांच में वायरल वीडियो और उससे जुड़े आरोपों की पड़ताल की जा रही है.

2023 बैच की दरोगा हैं अनु कॉलिस

अनु कॉलिस 2023 बैच की यूपी पुलिस दरोगा हैं और मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं. मेरठ में वह रोहटा थाना, ब्रह्मपुरी और एसएसपी ऑफिस में तैनात रह चुकी हैं. फिलहाल कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुआ यह विवाद सोशल मीडिया से लेकर पुलिस विभाग तक पहुंच चुका है. अनु कॉलिस का पक्ष सामने आने के बाद अब सबकी नजर विभागीय जांच की रिपोर्ट पर है.

Must Read: यूपी पंचायत चुनाव 2026: क्या फिर से 6 महीने के लिए प्रशासक बनेंगे ग्राम प्रधान? OBC आरक्षण रिपोर्ट से फंसा पेच जानिए लैटस्ट अपडेट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola