बलिया में सियासी संग्राम: कांग्रेस भवन में घुसीं भाजपा महिला कार्यकर्ता, छत पर चढ़कर राहुल गांधी के खिलाफ लगाए नारे

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बलिया में BJP महिला मोर्चा ने JNU मामले को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की. कांग्रेस ने पुलिस पर संरक्षण का आरोप लगाया.

विज्ञापन

UP Politics: उत्तर प्रदेश के बलिया में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा ने 'नारी शक्ति हुंकार आंदोलन' के तहत कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया. जेएनयू में छात्राओं के कथित यौन शोषण के मामले को लेकर हुए इस प्रदर्शन में राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की गई और उनसे इस्तीफे की मांग की गई. इस दौरान कुछ महिला कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की छत पर चढ़ गईं. घटना के बाद कांग्रेस जिला कमेटी के प्रवक्ता विवेक ओझा ने पुलिस प्रशासन और पूर्व मंत्री नारद राय पर गंभीर आरोप लगाए.

विज्ञापन

राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान 'राहुल गांधी हाय-हाय' और 'राहुल गांधी इस्तीफा दो' के नारे लगाए. महिला मोर्चा ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठाया. इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की छत पर चढ़ गईं. मौके पर सदर कोतवाल भी मौजूद थे.

कांग्रेस प्रवक्ता ने पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विवेक ओझा ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस कार्यकर्ता 'दिल्ली चलो' आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हुए थे, उसी दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया. उन्होंने दावा किया कि यह प्रदर्शन पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में हुआ.

कोतवाल से बातचीत को लेकर किया दावा

मीडिया रेपोर्ट्स मे अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विवेक ओझा ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन पुलिस प्रशासन के संरक्षण में हुआ. उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में कोतवाल से शिकायत की थी. उन्होंने कोतवाल से पूछा कि यदि कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यालय में घुसेंगे, तो क्या होगा.

कांग्रेस भवन की जमीन को लेकर भी लगाया आरोप

विवेक ओझा ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री नारद राय की नजर कांग्रेस भवन की जमीन पर थी. उन्होंने कहा कि नारद राय पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री थे और अब भाजपा में हैं. उन्होंने दावा किया कि भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के जरिए कांग्रेस कार्यालय परिसर में अराजकता का माहौल बनाया गया और पार्टी कार्यकर्ताओं का अपमान किया गया. उन्होंने कांग्रेस भवन की भूमि को स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी विरासत बताते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध विचारधारा के आधार पर होना चाहिए, न कि किसी दूसरे के परिसर में घुसकर.

Must Read: UP की सर्दियों में चाहिए ताज़ा और स्वादिष्ट 'सरसों का साग'? घर की छत या बालकनी में ऐसे उगाएं, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola