पंक्चर बदलना पड़ा भारी, कौशाम्बी जिले में तेज रफ्तार वाहन ने चार लोगों की ली जान

Updated:
विज्ञापन
कौशाम्बी हादसाह कि तस्वीर ( क्रेडिट- सोशल मीडिया)

कौशाम्बी हादसाह कि तस्वीर ( क्रेडिट- सोशल मीडिया)

UP News: कौशाम्बी के सैनी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सड़क किनारे पिकअप का पंक्चर बदल रहे चार लोग अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर में सड़क किनारे पिकअप वाहन का पंक्चर बदल रहे चार लोग तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. हादसा इतना भीषण था कि सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिराथू पहुंचाया गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले टूट गई जिंदगी की डोर

सीएचसी सिराथू में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. हालांकि, मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. एक साथ चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

कंगन होटल के सामने हुआ भीषण हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा त्रिलोकपुर स्थित कंगन होटल के सामने हुआ. पिकअप वाहन का टायर पंक्चर होने के कारण चालक अपने साथियों के साथ सड़क किनारे उसे बदल रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों लोग दूर जा गिरे, जबकि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

चारों मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान साबिर, अकबर (पुत्र शरीफ, निवासी वार्ड नंबर-10, सिराथू), अनवर (पुत्र मुमताज, निवासी मूरतगंज) और एहसान (पुत्र सपातुल्लाह, निवासी रसूलपुर, थाना कोखराज) के रूप में की है. चारों की असमय मौत से उनके परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

-कोमल अग्रवाल की रिपोर्ट

Read Also- विजय मिश्रा की 100 करोड़ की फैक्ट्री कुर्क. 87 केस दर्ज



विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola