सिर्फ 20 रुपये में 1 लाख जीतने का मौका, 6 सितंबर को होगी ये अनोखी परीक्षा, जानिए कौन ले सकता है हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

सिर्फ ₹20 में खेल ज्ञान आजमाएं और ₹1 लाख जीतने का मौका पाएं

UP News: खेलों में रुचि है? मात्र 20 रुपये में आप घर बैठे 1 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार जीत सकते हैं. क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित 'क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026' में 12 साल या उससे अधिक उम्र के लोग भाग ले सकते हैं.

विज्ञापन

UP News: अगर आपको खेलों में दिलचस्पी है और स्पोर्ट्स से जुड़े सवालों के जवाब देने का शौक है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. महज 20 रुपये खर्च करके आप घर बैठे अपने खेल ज्ञान को परख सकते हैं और 1 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार जीतने का मौका पा सकते हैं. क्रीड़ा भारती की ओर से 'क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026' का आयोजन 6 सितंबर को किया जा रहा है. खास बात यह है कि इसमें 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं.

विज्ञापन

50 सवालों का देना होगा जवाब

क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 में खेलों से जुड़े कुल 50 सवाल पूछे जाएंगे. प्रतिभागियों को इन सभी सवालों के जवाब तय समय के भीतर देने होंगे. परीक्षा का मकसद युवाओं के साथ-साथ आम लोगों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और खेलों से जुड़ी जानकारी को बढ़ावा देना है. क्रीड़ा भारती के प्रांत दिव्यांग प्रमुख मनीष कुमार के मुताबिक, परीक्षा में शामिल होने के लिए सिर्फ 20 रुपये शुल्क रखा गया है. प्रतिभागी चाहें तो अपने साथ अपने बच्चों का भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. परीक्षा अकेले देने के अलावा परिवार के सदस्य मिलकर समूह के रूप में भी इसमें शामिल हो सकते हैं.

मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से दे सकेंगे परीक्षा

यह परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी. परीक्षा रविवार, 6 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच दी जा सकेगी. प्रतिभागियों को 50 सवाल हल करने के लिए सिर्फ 20 मिनट मिलेंगे. परीक्षा मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के जरिए दी जा सकती है. प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को प्राथमिकता मिलेगी. समान स्थिति में कम समय में ज्यादा सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी को वरीयता के आधार पर पुरस्कार दिया जाएगा.

किसे कितना मिलेगा इनाम?

क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए कई नकद पुरस्कार रखे गए हैं.

  • प्रथम पुरस्कार: 1 लाख रुपये — 1 विजेता
  • द्वितीय पुरस्कार: 50 हजार रुपये — 2 विजेता
  • तृतीय पुरस्कार: 25 हजार रुपये — 6 विजेता
  • चतुर्थ पुरस्कार: 11 हजार रुपये — 11 विजेता

11 हजार रुपये वाला चतुर्थ पुरस्कार संगठन के 11 क्षेत्रों में एक-एक विजेता को दिया जाएगा. इन सभी पुरस्कारों को चैतन्य काश्यप फाउंडेशन की ओर से प्रायोजित किया जा रहा है. हालांकि, इन नकद पुरस्कारों के लिए प्रतिभागियों की आयु सीमा 12 से 25 वर्ष रखी गई है.

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026 में शामिल होने के लिए प्रतिभागी क्रीड़ा भारती की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट https://kreedabharatikgp.org पर जाना होगा. रजिस्ट्रेशन के दौरान मांगी गई जरूरी जानकारी भरने के बाद 20 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. पंजीकरण पूरा होने के बाद प्रतिभागियों को परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश उपलब्ध कराए जाएंगे.

अगले दिन डाउनलोड होगी मार्कशीट और प्रमाणपत्र

परीक्षा में शामिल होने वाले प्रतिभागी अपनी मार्कशीट और प्रमाणपत्र अगले दिन शाम 4 बजे के बाद डाउनलोड कर सकेंगे. यानी परीक्षा देने के बाद उन्हें अपनी परीक्षा से जुड़ी जानकारी और प्रमाणपत्र के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा.

Also Read: IGRS शिकायतों में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, CM की नाराजगी के बाद अधिकारियों पर गिरेगी गाज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola