शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, कार्रवाई में देरी से आहत छात्रा ने खाया जहर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बीए छात्रा ने शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस कार्रवाई में देरी से आहत छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बीए की छात्रा ने आरोप लगाया है कि गांव के रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया. जब शादी की बात आई तो आरोपी ने कथित तौर पर रिश्ता तोड़ दिया. पीड़िता का आरोप है कि उसने पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई. इससे परेशान होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश कर ली. गंभीर हालत में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

चार साल तक शादी का भरोसा, फिर तोड़ दिया रिश्ता

यह मामला मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र का है. पीड़िता का आरोप है कि गांव के रहने वाले अरमान नाम के युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ चार साल तक संबंध बनाए. युवती को भरोसा था कि दोनों की शादी होगी, लेकिन बाद में आरोपी कथित तौर पर अपने वादे से मुकर गया और शादी से इनकार कर दिया.

पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप

पीड़िता का कहना है कि उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में की थी, लेकिन समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. आरोप है कि इसी वजह से वह मानसिक रूप से टूट गई और उसने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की. परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि आरोपी कहीं और शादी की तैयारी कर रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर युवती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपनी आपबीती बताई. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया. पीड़िता का आरोप है कि सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज होकर आरोपी पक्ष के लोग उसके घर पहुंचे और परिजनों के साथ मारपीट की. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अरमान पुत्र अनीस को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा मामी नगीना, खातून, समीना, सानिया, मामा महबूब, मोहसिन और दानिश समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: इंस्टाग्राम पर रोते हुए बोला- 'मां को मुझ पर भरोसा नहीं', फिर जहर खाकर खत्म कर ली जिंदगी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola