अब तीनों हत्यारन बीवियां रहेंगी एक साथ, ब​बिता-मुस्कान के बाद पति को मारकर दामिनी भी पहुंची मेरठ जेल

Updated:
विज्ञापन
बबिता, मुस्कान व दामिनी

मुस्कान, बबिता व दामिनी

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ जेल में तीन ऐसी महिलाएं एक साथ रहेंगी जिन पर पतियों की हत्या के आरोप हैं. बबिता, मुस्कान और दामिनी की प्रेम प्रसंगों से जुड़ी खौफनाक कहानियों ने सभी को चौंका दिया है.

विज्ञापन

UP Crime: उत्तर प्रदेश की मेरठ जेल में अब तीन ऐसी महिलाएं एक साथ रहेंगी, जिन पर अपने पतियों की हत्या के आरोप हैं. प्रेम प्रसंग और रिश्तों में आई दरार के चलते पतियों की जान लेने के आरोप में जेल पहुंचीं बबीता, मुस्कान और दामिनी की कहानियां अलग-अलग हैं, लेकिन तीनों मामलों में एक समानता है—पति की हत्या का आरोप. चौधरी चरण सिंह जिला कारागार मेरठ में अब दामिनी की एंट्री के बाद इन तीनों चर्चित मामलों की आरोपी महिलाएं एक ही जेल में बंद हैं.

दामिनी पर पति को सांप से कटवाने का आरोप

हालिया मामला दामिनी का है, जिस पर आरोप है कि उसने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पति अतुल पवार को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रची. पुलिस जांच के मुताबिक, दामिनी ने कथित तौर पर करैत सांप का इस्तेमाल कर पति की हत्या की योजना बनाई. आरोप है कि उसने सांप खरीदा और उसे कुछ समय तक रखने के बाद पति के बिस्तर में छोड़ दिया, जिसके काटने से अतुल की मौत हो गई. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दामिनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

‘नीला ड्रम’ कांड से देशभर में चर्चा में आई मुस्कान

मेरठ का चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड भी देशभर में सुर्खियों में रहा. इस मामले में मुस्कान पर अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप लगा था. आरोप है कि हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर सीमेंट से भरे नीले ड्रम में छिपाया गया. घटना के बाद मुस्कान अपने प्रेमी के साथ घूमने चली गई थी, लेकिन पुलिस जांच में मामला खुलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

मुस्कान लंबे समय से मेरठ जेल में बंद है, जेल में ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया है

बबिता पर भी पति की सांप से हत्या का आरोप करीब 16 महीने पहले मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में बबिता का मामला सामने आया था. आरोप है कि उसने भी अपने पति की सांप से कटवाकर हत्या कराई थी. जांच के बाद पुलिस ने बबिता को गिरफ्तार किया और तभी से वह मेरठ जेल में बंद है.

प्रेम प्रसंग और अपराध की खौफनाक कहानियां

मेरठ जेल पहुंची इन तीनों महिलाओं के मामले में पुलिस की जांच में प्रेम संबंधों को हत्या की वजह बताया गया है. अलग-अलग घटनाओं में सामने आए इन मामलों ने रिश्तों में बढ़ते अपराध और विश्वास के संकट को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं.

यह भी पढें: वर्दी का सपना पड़ा फीका! बरेली पुलिस के 35 जवानों ने दिया इस्तीफा, सामने आई हैरान करने वाली वजह


विज्ञापन
Tilak Kumar

लेखक के बारे में

By Tilak Kumar

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola