Unnao News: महिला से मिलने आया युवक, ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बनाकर दी तालिबानी सजा,जानिये क्या है मामला
Published by : अनुज शर्मा Updated At : 11 Mar 2023 12:16 AM
दोनों जब तक बेहोश नहीं हो गये ग्रामीण पिटाई करते रहे. किसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को किसी तरह से मुक्त करा कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
कानपुर. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक महिला और उससे मिलने आये युवक को बंधक बनाकर तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है. महिला और युवक को गांव के लोगों बंधक बना लिया. दोनों जब तक बेहोश नहीं हो गये ग्रामीण पिटाई करते रहे. किसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को किसी तरह से मुक्त करा कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. युवक के परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कराई गयी है.वही पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है.
दरअसल,उन्नाव जिले के बारासगवर थाना अंतर्गत एक गांव में महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है. पति हैदराबाद में नौकरी करता है. बताते हैं कि महिला से मिलने के लिये पास के गांव का एक परिचित युवक आया था. ग्रामीणजनों ने युवक को महिला का प्रेमी बताते हुए पकड़ लिया. और आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाते हुए महिला और युवक को बांधकर पीटने लगे. बेहोश हो जाने तक ग्रामीण पीटते रहे.
ग्रामीणों द्वारा की गयी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों लोग ग्रामीणों से छोड़ देने की गुहार लगा रहे थे.लेकिन गांव वालों को बिल्कुल भी दया नही आ रही. ग्रामीणों की पिटाई से दोनों बेहोश हो गए.इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.घटना की जानकारी पुलिस को दी.
युवक के घायल होने की सूचना मिलने के बाद उसके घर के लोग अस्पताल पहुंचे. पिता ने महिला के गांव के रहने वाले पांच लोगो के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कराई है. बारासगवर थानाध्यक्ष राजपाल का कहना है कि महिला- युवक की पिटाई का मामला संज्ञान में आया है. इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है. अभी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.घटना से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










