11 लाख का पान मसाला, सिगरेट व तंबाकू बरामद, सात गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : लखनऊ की विकासनगर पुलिस ने गुरुवार देर रात बटहा इलाके में पान मसाला कारोबारी के घर पर छापा डाला. इस दौरान वहां से 11 लाख रुपये का सिगरेट, पान मसाला, गुटखा व तंबाकू बरामद किया गया.पुलिस के मुताबिक कारोबारी के गोदाम से बिक्री का 77 हजार रुपये भी बरामद किया गया है. वह […]

विज्ञापन

लखनऊ : लखनऊ की विकासनगर पुलिस ने गुरुवार देर रात बटहा इलाके में पान मसाला कारोबारी के घर पर छापा डाला. इस दौरान वहां से 11 लाख रुपये का सिगरेट, पान मसाला, गुटखा व तंबाकू बरामद किया गया.पुलिस के मुताबिक कारोबारी के गोदाम से बिक्री का 77 हजार रुपये भी बरामद किया गया है. वह दो से तीन गुने दाम पर लॉकडाउन में प्रतिबंधित सामग्री बेच रहा था.

विज्ञापन

पुलिस ने गोदाम से कारोबारी सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार शुक्ला के मुताबिक, बटहा में पान मसाला व सिगरेट के थोक कारोबारी दिलीप सोनी का मकान है. सूचना मिली की कारोबारी घर में बने गोदाम से सिगरेट, पान मसाला, तंबाकू दो से तीन गुने दाम पर बेच रहा है.पुलिस ने छापा डाला तो सूचना सही मिली. पुलिस ने मौके पर मिले करीब 11 लाख रुपये का सामान सील कर दिया. वहीं गोदाम पर मिले पांच लोगों के पास से 77 हजार रुपये भी बरामद किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola