ePaper

UPTET 2021 में इन विषयों से पूछे जाएंगे Questions, जानें Syllabus

Updated at : 21 Nov 2021 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
UPTET 2021 में इन विषयों से पूछे जाएंगे Questions, जानें Syllabus

UPTET 2021 का आयोजन 28 नवंबर को होना है. इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये गये हैं. आइए नजर डालते हैं यूपीटीईटी के सिलेबस पर...

विज्ञापन

UPTET 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी (UPTET) का आयोजन 28 नवंबर को होने जा रहा है. यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन कर सकते हैं.

यूपीटीईटी परीक्षा 2021परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाएगी. पेपर 1 की बात करें तो बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा 1( हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/उर्दू/ संस्कृत), गणित और पर्यावरण अध्ययन सहित पांच विषय शामिल हैं. वहीं, पेपर 2 में बाल विकास, शिक्षा शास्त्र, भाषा 1 (हिन्दी), भाषा- 2 (अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत) और गणित/ विज्ञान या सामाजिक विज्ञान/ सामाजिक अध्ययन शामिल हैं.

Also Read:
UPTET 2021 Exam: यूपी टीईटी के लिए एग्जाम सेंटर फाइनल, 28 नवंबर को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

पेपर-1 की परीक्षा उन उम्मीदवारों को देनी होगी, जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ाना चाहते हैं. वहीं, जो अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पेपर- 2 क्लियर करना होगा.

Also Read: UPTET 2021 Admit Card: यूपी टीईटी के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

यूपीटीईटी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का समय मिलेगा. प्रत्येक पेपर 150 अंक का होगा. प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थी को एक अंक मिलेगा. गौर करने वाली बात यह है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं है. यानि गलत उत्तर देने पर भी अंक नहीं कटेंगे.

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय कुमार उपाध्याय ने एग्जाम सेंटर भी फाइनल कर दिए हैं. परीक्षा को संपन्न कराने के लिए प्रदेश में कुल 4309 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 21 लाख 65 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे.

यूपीटीईटी की परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी. पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक चलेगी, जिसमें प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी. वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी. परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो, पहचान पत्र की मूल प्रति लाना अनिवार्य होगा.

Also Read: आजीवन वैध होगा UPTET का प्रमाणपत्र, CM योगी आदित्यनाथ ने नोटिफिकेशन जारी करने के दिये आदेश
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

बता दें कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं, वह बोर्ड की वेबसाइट https://updeled.gov.in/ पर जाकर जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड करें. रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद ही एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola