ePaper

UPSSSC ANM Recruitment: एएनम के 9212 पदों पर भर्ती के लिए 6 फरवरी को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित

Updated at : 18 Jan 2022 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
UPSSSC ANM Recruitment: एएनम के 9212 पदों पर भर्ती के लिए 6 फरवरी को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित

UPSSSC ANM Recruitment : एएनम के नौ हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए 6 फरवरी को लिखिति परीक्षा होनी थी, लेकिन यूपीएसएसएससी ने कोरोना के बढ़ते मामलों और विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्थगित कर दिया है.

विज्ञापन

UPSSSC ANM Recruitment 2022 exam Postponed: एएनम के 9212 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए 6 फरवरी को प्रस्तावित लिखित परीक्षा को यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्थगित कर दिया है. आयोग का कहना है कि कोविड व चुनाव के कारण इसे टाला गया है. नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी.

उत्तर प्रदेश में एएनएम के 9212 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 6 फरवरी 2022 को होनी तय थी. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लखनऊ में यह परीक्षा आयोजित कराने वाला था. आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला भी लिया गया था कि जिन महिला और निशक्त अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी में जेंडर गलत भरा था, वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं.

Also Read: UPSSSC Recruitment 2022: यूपी में लेखपाल के बाद इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

इस सम्बन्ध में यूपीएसएसएससी के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने एक आदेश जारी किया था. जिन महिला अभ्यर्थियों ने पीईटी में त्रुटिवश जेंडर कॉलम में पुरुष भर दिया था, उन्हें लिखित परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति दी गई थी. इसके अलावा, हाईकोर्ट के आदेश पर निशक्त महिलाओं को भी आवेदन करने की अनुमति दी गई थी. हालांकि उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा.

Also Read: UPSSSC ANM Recruitment: उत्तर प्रदेश में एएनएम के 9 हजार 212 पदों पर भर्ती, इस दिन होगी लिखित परीक्षा

आवेदन करने की लास्ट डेट पांच जनवरी 2022 थी. आवेदन में संशोधन 12 जनवरी तक किया जा सकता था. इसके अलावा, जिन महिला अभ्यर्थियों को पीईटी में मोबाइल नंबर या ई-मेल गलत भरे जाने के कारण ओटोपी नहीं प्राप्त हो रहा था, उन्हें आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर संशोधन करने का मौका दिया गया था.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola