ePaper

PHOTOS: रोडवेज के एसी बसों का किराया दस प्रतिशत हुआ कम, जानें टिकट की दर

Updated at : 25 Nov 2023 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: रोडवेज के एसी बसों का किराया दस प्रतिशत हुआ कम, जानें टिकट की दर

योगी सरकार ने लोड फैक्टर में संभावित गिरावट और वातानुकूलन संयंत्र के कार्यशील न रहने की वजह से परिवहन निगम को किराया कम करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
undefined

ठंड का मौसम शुरू हो गया है. ऐसे में यात्री रोडवेज के एसी बसों में यात्रा करने से कतरा रहे हैं. इसको देखते हुए योगी सरकार ने एसी बसों के किराया घटाने का फैसला लिया है.

undefined

लोड फैक्टर में संभावित गिरावट और वातानुकूलन संयंत्र के कार्यशील न रहने की वजह से परिवहन निगम को किराया कम करने का निर्देश दिया गया है. इस निर्णय से बड़ी संख्या में बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

undefined

संशोधित दरें 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक लागू रहेंगी. वहीं, उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह ने बताया कि वातानुकूलित सेवाओं को भी लाभप्रद बनाए जाने के मद्देनजर अहम निर्णय लिया गया है.

undefined

साथ ही शीतकाल में कम खर्च पर ठंड से बचाव के साथ यात्रियों को यात्रा का लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि बसों के किराए में 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक छूट प्रदान की जाएगी.

undefined

वातानुकूलित 3 गुणा 2 सीटर बसों में प्रति किलोमीटर 1.47 रुपये, 2 गुणा 2 सीटर बसों का किराया 1.74 रुपये प्रति किलोमीटर, वातानुकूलित शयनयान का 2.33 रुपये, और वॉल्वो (हाई एंड) का किराया 2.58 रुपये प्रति किलोमीटर होगा.

undefined

संशोधित दरें 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक लागू रहेंगी. बसों के किराए में की गई कमी से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola