UP Weather News: यूपी में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jan 2022 10:51 AM
UP Weather News: मौसम विभाग के पूर्वनुमान के मुताबिक, आज गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा और उसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.
UP Weather News: पहाड़ों पर जारी बर्फबारी का असर यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में नजर आने लगा है. मौसम विभाग के पूर्वनुमान के मुताबिक, आज सुबह 8 से 10 बजे के बीच पूरी दिल्ली और एनसीआर (बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर) के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने के आसार हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 5 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. बारिश के साथ शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा. चार जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है. इसका असर राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में दिखेगा.
पांच जनवरी से सात जनवरी तक यूपी की राजधानी लखनऊ में बादल और धूप की लुकाछिपी के बीच बूंदाबांदी के आसार हैं. लखनऊ में पांच जनवरी को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा 4 किमी प्रति घंटे रफ्तार से हवा चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










