UP Weather Live: यूपी के इन जिलों में आज भी बरसेगी बदली, जानें आपके शहर मे कैसा रहेगा मौसम
UP Weather Alert Live उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की रात जोरदार बारिश हुई है. पूरे यूपी में अगले 24 घंटे में तेजी से मौसम बदलेगा. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ आज भी बारिश होने की संभावना है. हालांकि आज प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा. इस दौरान मौसम विभाग ने किसानों को अलर्ट रहने को कहा है. उत्तर प्रदेश में आज तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है.
UP के इन जिलों में आज भी होगी बारिश
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जतायी है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, पीलीभीत, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद समेत अन्य जिलों में आज भी बारिश होगी.
यूपी के कई जिलों में आज भी बरसेगा बादल
यूपी में आज भी बादल बरसने को तैयार है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी. यूपी में कहीं हल्की बारिश तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 1 अप्रैल को प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है तो 2 तारीख को मौसम शुष्क रहने बात कही हैं.
UP में भारी बारिश को लेकर लखनऊ DM ने जारी की चेतावनी
यूपी में आज रात भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों से रात में अनावश्यक रूप से अपने घरों से न निकलने की अपील की है. मौसम विभाग द्वारा जारी बिजली कड़कने, तेज़ हवा एवं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. लखनऊ डीएम ने ट्वीट कर कहां है कि प्रदेश में आज रात भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है इसलिए आज रात में जनपदवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. डीएम ने कहा है कि सतर्क रहें और सुरक्षित रहे.
लखनऊ में बारिश शुरू
लखनऊ में भारी बारिश हो रही है. यूपी के कई जिलों में आज रात में आफत की बारिश होगी. आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है
बारिश की संभावना
यूपी के गाजियाबाद में शाम होते ही बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो आंधी के साथ यहां तेज बारिश होगी.
तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी हल्की बारिश हुई है. तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई है. आज भी ज्यादातर इलाकों में बादल छाए है. हालांकि, जिन इलाकों में बारिश हुई है, वहां अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. राज्य के कई इलाकों में बारिश होने से किसानों की फसलें बर्बद होने की संभावना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए