UP Weather Update Live: यूपी में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 24 मार्च को आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले 6 दिनों से लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. यूपी के कई हिस्सों में बादल और बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की मानें तो यह सिलसिला आगामी 25 मार्च तक चलेगा. कई जिलों में मौसम विभाग ने ओला पड़ने की चेतावनी भी जारी की है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 72 जिलों में तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना को देखते हुए अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है. मौसम से जुड़ी उत्तर प्रदेश के हर अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहे Prabhat khabar.com…
जानें आज रात में कैसा रहेगा मौसम
आज बुधवार की शाम को हवा की रफ्तार 11 से 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.तापमान 27°C के आसपास रहेगा. हवा की गति और नमी के अनुपात आरामदायक महसूस करेंगे. वर्षा की उम्मीद नहीं है. रात में आसमान साफ रहने की संभावना है.
आज लखनऊ में आंधी और बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लगातार छह दिनों से बारिश और ओले बरस रहे हैं. जिससे किसानों की उम्मीदें डूबती हुई नजर आ रही है. बेमौसम बारिश होने से गेहूं और सब्जी पूरी तरह से नष्ट हो गए. मौसम विभाग की माने तो लखनऊ में आज शाम होते ही आंधी तूफान और बारिश होने की संभावना है.
लखनऊ में तेज धूप
यूपी की राजधानी लखनऊ में तेज धूप निकली हुई है. वहीं मौसम विभाग ने यहां बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
नोएडा में बारिश
मौसम विभाग की माने तो नोएडा में अगले 24 घंटे के अंदर बारिश हो सकती है.
यूपी में नए पश्चिम विक्षोभ सक्रिय
यूपी में मौसम विभाग की माने तो नए पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो गया है. जिससे प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में 24 मार्च से भी भारी बारिश हो सकती है. यह पश्चिमी विक्षोभ 25 मार्च तक आंशिक तौर पर समाप्त हो जाने का अनुमान है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए