UP Panchayat Election 2021: : भरत सिंह बने यूपी के सबसे कम उम्र के जिला पंचायत सदस्य

Author : संवाद न्यूज Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 May 2021 6:00 PM

विज्ञापन

Uttar Pradesh, UP Panchayat Election, District Panchayat Member : बांदा / फतेहपुर : बांदा जिले के भरत सिंह उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित किये गये हैं. छात्र राजनीति के बल पर चुनावी मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे भरत सिंह 22 वर्ष छह माह की उम्र में जिला पंचायत सदस्य बन गये हैं. वहीं, फतेहपुर जिला पंचायत से खबर है कि मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए कई प्रत्याशी धरने पर बैठ गये हैं.

विज्ञापन

बांदा / फतेहपुर : बांदा जिले के भरत सिंह उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित किये गये हैं. छात्र राजनीति के बल पर चुनावी मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे भरत सिंह 22 वर्ष छह माह की उम्र में जिला पंचायत सदस्य बन गये हैं. वहीं, फतेहपुर जिला पंचायत से खबर है कि मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए कई प्रत्याशी धरने पर बैठ गये हैं.

बांदा : छात्र राजनीति से चुनावी दंगल में उतरे 22 वर्ष 6 माह के भरत सिंह बने जिला पंचायत सदस्य

तिंदवारी : बबेरू पंचम के वार्ड नंबर-8 से जौहरपुर के भरत सिंह उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के जिला पंचायत सदस्य बने हैं. साल 2017 में भरत सिंह केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद में समाजवादी छात्र सभा के टिकट पर संयुक्त सचिव बने थे.

महज 22 वर्ष 6 माह के भरत सिंह सपा से समर्थन नहीं मिलने पर अपनी छात्र राजनीति के बूते निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतरे और 3617 मत पाकर भाजपा के पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजनारायण द्विवेदी को करीब दो हजार वोटों से पराजित कर दिया.

फतेहपुर : गड़बड़ी का आरोप लगा हारे प्रत्याशी धरने पर बैठे

विजयीपुर : जिला पंचायत सदस्य रायपुर भसरौल सीट की मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर कई प्रत्याशी मतगणना केंद्र के बाहर धरने पर बैठ प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रत्याशियों ने प्रखंड के एक बड़े कर्मचारी पर एक प्रत्याशी से मिलीभगत का आरोप लगाया है.

undefined

प्रत्याशियों का कहना है कि पराजित प्रत्याशी की जीत की घोषणा कर दी गयी. विरोध में प्रत्याशी प्रतिनिधि अनिल गौतम, विकास राव समेत सैकड़ों समर्थक धरने पर बैठ गये हैं. तीन प्रत्याशियों ने अपनी जीत का दावा पेश किया है.

विज्ञापन
संवाद न्यूज

लेखक के बारे में

By संवाद न्यूज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola