UP Nikay Chunav Results 2023: लखनऊ मेयर पद पर BJP प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल की जीत, काम नहीं आई अखिलेश की अपील

UP Nikay Chunav Results: यूपी नगर निकाय चुनाव में लखनऊ मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने जीत दर्ज की है. उन्होंने सपा उम्मीदवार वंदना मिश्रा को हराया. कांग्रेस की संगीता जायसवाल तीसरे और बसपा की शाहीन बानो चौथे स्थान पर रहीं.लखनऊ में भाजपा के अभेद किले में विपक्ष सेंध लगाने में नाकाम रहा.
UP Nikay Chunav Results: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर लखनऊ में भाजपा एक बार फिर मतदाताओं का भरोसा जीतने में सफल हुई है. लखनऊ में मेयर पद पर भाजपा की सुषमा खर्कवाल ने जीत दर्ज की है. उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी वंदना मिश्रा को बड़े अंतर से शिकस्त दी. निकाय चुनाव में मेयर पद की लड़ाई में सुषमा खर्कवाल को कुल 502660 मत मिलें. उन्होंने 48.52 प्रतिशत मत हासिल किए.
लखनऊ में निकाय चुनाव के रण की बात करें तो यहां सपा की वंदना मिश्रा ने लगभग 298519 वोट हासिल किए. तीसरे स्थान पर कांग्रेस की संगीता जायसवाल को 24665 मत और चौथे स्थान पर रहीं बसपा की शाहीन बानो को 15963 वोट मिले.
-
सुषमा खर्कवाल- भाजपा- 502660
-
वंदना मिश्रा- सपा- 298519
-
संगीता जायसवाल- कांग्रेस- 24665
-
शाहीन बानो- बसपा- 15963
लखनऊ में विपक्ष अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद भाजपा के ‘मेयर’ पद के अभेद किले में सेंध लगाने में नाकाम रहा. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी प्रत्याशी वंदना मिश्रा के लिए वोट की अपील की. लखनऊ मेट्रो से सफर किया. लेकिन, वह मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने में सफल नहीं हो पाए. प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर 17 नगर निगमों में लखनऊ मेयर सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई थी. विपक्ष को उम्मीद थी कि इस बार वह भाजपा को चुनौती देगी. लेकिन, मतदाताओं का निर्णय सत्तारूढ़ दल के पक्ष में आया. लखनऊ के राजधानी होने के कारण इसे हॉट सीट माना जाता है और इस पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहा.
Also Read: UP Nikay Chunav Results 2023: बुंदेलों की धरती झांसी में खिला कमल, मेयर पद पर बिहारी लाल आर्य ने जीत की दर्ज
सुषमा खर्कवाल मूल रुप से उत्तराखंड की ब्राह्मण हैं. वह पिछले 30 वर्षों से भाजपा में सक्रिय हैं. वर्तमान में अवध क्षेत्र बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं. इसके अलावा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रह चुकी हैं. उनके पति प्रेम खर्कवाल सेना में रहे हैं. पार्टी नेतृत्व ने सुषमा खर्कवाल के जरिए ब्राह्मण और उत्तराखंड दोनों समीकरणों को साधने का प्रयास किया और उसे सफलता भी मिली. हालांकि समाजवादी पार्टी ने भी लखनऊ में ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए वंदना मिश्रा को मेयर प्रत्याशी बनाया. लेकिन, लखनऊ के मतदाताओं तक सपा प्रत्याशी अपनी बात पहुंचाने में सफल नहीं हुईं.
इससे पहले 2017 में भी राजधानी लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया ने जीत दर्ज की थी. वह लखनऊ के सौ वर्ष के इतिहास में पहली महिला मेयर थीं. उनके मुकाबले में दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी की मीरा वर्धन थीं. इसके बाद तीसरे स्थान पर बहुजन समाजवादी पार्टी की बुलबुल गोडियाल और चौथे स्थान पर कांग्रेस की प्रेमा अवस्थी थीं.
-
संयुक्ता भाटिया-भाजपा-377166
-
मीरा वर्धन-सपा-245810
-
प्रेमा अवस्थी-कांग्रेस-109571
-
बुलबुल गोडियाल-बसपा-83120
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




