Kushinagar News: अखिलेश यादव का BJP पर तंज- ‘पायलट बनने से प्लेन आपका नहीं हो जाता’

Lucknow: Samajwadi Party President Akhilesh Yadav addresses a press conference at party office in Lucknow, Friday, Oct. 1, 2021. (PTI Photo/Nand Kumar)(PTI10_01_2021_000095B)
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट करके शिलान्यास पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. पूर्व सीएम का कहना है कि बिना एक ईट लगाए भाजपाई सपा के कामों का उद्घाटन कर रहे हैं.
Kushinagar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया. इस बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट करके शिलान्यास पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. पूर्व सीएम का कहना है कि बिना एक ईट लगाए भाजपाई सपा के कामों का उद्घाटन कर रहे हैं.
Also Read: Kushinagar News: कुशीनगर में PM मोदी- दुनिया के बौद्ध स्थल हमसे जुड़े, UP में बढ़ी एयर कनेक्टिविटी
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा- जबकि शिलान्यास की एक ईट तक भी इन्होंने नहीं लगाई. तब भी सपा के कामों का उद्घाटन करने आ गये भाजपाई. लेकर अपनी कैंची, फ़ीता, माला, मिठाई. भाजपाई ये याद रखें कि पायलट बनने से प्लेन आपका नहीं हो जाता और ये भी कि जिस रनवे से आप उड़ान भर रहे हैं उसकी जमीन किसी और ने तैयार की थी.
जबकि शिलान्यास की एक ईंट तक भी इन्होंने न लगाई… तब भी सपा के कामों का उद्घाटन करने आ गये भाजपाई… लेकर अपनी कैंची, फ़ीता, माला, मिठाई।
भाजपाई ये याद रखें कि ‘पायलट बनने से प्लेन आपका नहीं हो जाता’ और ये भी कि जिस रनवे से आप उड़ान भर रहे हैं उसकी ज़मीन ‘किसी और’ ने तैयार की थी। pic.twitter.com/50ZtWfthS2
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 20, 2021
इससे पहले अपने ट्वीट में अखिलेश यादव ने कहा था कि सपा की सरकार में शुरू हुए कुशीनगर एयरपोर्ट के आरंभ होने से इस क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बहुत बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को सपा के जनहितकारी कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए सिर्फ़ सपा के कामों का उद्घाटन करने का कीर्तिमान नहीं बनाना चाहिए.
Also Read: Kushinagar News: कुशीनगर में PM मोदी- दुनिया के बौद्ध स्थल हमसे जुड़े, UP में बढ़ी एयर कनेक्टिविटी
यह पहला मौका नहीं है, जब अखिलेश ने बीजेपी सरकार के किसी उद्घाटन और लोकार्पण कार्य को अपनी सरकार की उपलब्धि बताया है. इससे पहले भी वो इस तरह के आरोप योगी सरकार पर लगाते आए हैं. अखिलेश का कहना है कि योगी सरकार के पास सिर्फ रंग और नाम बदलने का काम है. दूसरे के कार्य का उद्घाटन कर अपनी उपलब्धि बताना बीजेपी का कार्य है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




