ePaper

UP MLC Election 2022: बीजेपी ने एमएलसी चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, देखें किसे मिला टिकट

Updated at : 19 Mar 2022 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
UP MLC Election 2022: बीजेपी ने एमएलसी चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, देखें किसे मिला टिकट

UP MLC Election 2022: बीजेपी ने एमएलसी चुनाव के लिए प्रत्याशियों को लिस्ट जारी कर दी है. कुल 30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. देखें पूरी लिस्ट...

विज्ञापन

UP MLC Election 2022: भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के लिए 30 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. जारी लिस्ट के मुताबिक, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी को इटावा-फर्रुखाबाद स्थानीय प्राधिकरण से प्रत्याशी बनाया गया है.

इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकरण से के पी श्रीवास्तव को टिकट

इसके अलावा, इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकरण से के पी श्रीवास्तव को टिकट दिया गया है. केपी श्रीवास्तव प्रयागराज के महापौर रह चुके हैं.

Also Read: UP MLC Election: सीएम योगी ने विधायकों को दिया नया टारगेट, MLC चुनाव में हर सीट जीतने की हो रही तैयारी
एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी के 30 प्रत्याशियों की लिस्ट 

  1. मुरादाबाद- बिजनौर स्थानीय प्राधिकरण- सत्यपाल सैनी

  2. रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकरण-कुंवर महाराज सिंह

  3. बदायूं स्थानीय प्राधिकरण- वागीश पाठक

  4. पीलीभीत- शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकरण – डॉ. सुधीर गुप्ता

  5. हरदोई स्थानीय प्राधिकरण- अशोक अग्रवाल

  6. खीरी स्थानीय प्राधिकरण- अनूप गुप्ता

  7. सीतापुर स्थानीय प्राधिकरण – पवन सिंह चौहान

  8. लखनऊ-उन्नाव स्थानीय प्राधिकरण- रामचंद्र प्रधान

  9. रायबरेली स्थानीय प्राधिकरण- दिनेश प्रताप सिंह

  10. प्रतापगढ़ स्थानीय प्राधिकरण- हरिप्रताप सिंह

  11. बाराबंकी स्थानीय प्राधिकरण- अंगद कुमार सिंह

  12. बहराइच स्थानीय प्राधिकरण- डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी

  13. गोंडा स्थानीय प्राधिकरण- अवधेश सिंह मंजू

  14. फैजाबाद स्थानीय प्राधिकरण- हरिओम पाण्डेय

  15. गोरखपुर- महाराजगंज स्थानीय प्राधिकरण- सी पी चंद

  16. देवरिया स्थानीय प्राधिकरण- डॉ. रतनपाल सिंह

  17. आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकरण- अरुण कुमार यादव

  18. बलिया स्थानीय प्राधिकरण- रविशंकर सिंह पप्पू

  19. गाजीपुर स्थानीय प्राधिकरण- चंचल सिंह

  20. इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकरण- के पी श्रीवास्तव

  21. बांदा-हमीरपुर स्थानीय प्राधिकरण- जितेंद्र सिंह सेंगर

  22. झांसी- जालौन-ललितपुर स्थानीय प्राधिकरण- रमा निरंजन

  23. इटावा फर्रुखाबाद स्थानीय प्राधिकरण-प्रांशु दत्त द्विवेदी

  24. आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकरण- विजय शिवहरे

  25. मथुरा एटा मैनपुरी स्थानीय प्राधिकरण- ओमप्रकाश सिंह

  26. मथुरा एटा मैनपुरी स्थानीय प्राधिकरण- आशीष यादव आशु

  27. अलीगढ़ स्थानीय प्राधिकरण- ऋषिपाल सिंह

  28. बुलंदशहर स्थानीय प्राधिकरण- नरेंद्र भाटी

  29. मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकरण- धर्मेंद्र भारद्वाज

  30. मुजफ्फरनगर- सहारनपुर स्थानीय प्राधिकरण- वंदना मुदित वर्मा

Also Read: UP MLC Election 2022: एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन करने की तारीख बढ़ायी गयी, जानें नयी डेट
21 मार्च तक होगा नामांकन

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद निर्वाचन 2022 के द्विवार्षिक चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नामांकन की तिथि को आगे बढ़ाया गया है. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आवेदक नामांकन के लिए 19 मार्च के स्थान पर 21 मार्च तक नामांकन कर सकेंगे. अब 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच एवं 24 मार्च तक नाम वापसी की जा सकती है. मतदान 9 अप्रैल और मतगणना 12 अप्रैल को होगी.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola