UP Chunav Third Phase: तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान, पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड और अवध का ऐसा रहा मिजाज

तीसरे चरण में प्रदेश के तीन हिस्सों अवध, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में चुनाव होने हैं. तीसरे चरण में 20 फरवरी को 16 जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले और दूसरे चरण की तुलना में तीसरे फेज में ज्यादा जिलो में मतदान है.
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे फेज की वोटिंग 20 फरवरी को होने जा रहा है. अब तक दो चरणों (पहले चरण में 58 सीट और दूसरे चरण में 55 सीट) में 113 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो चुका है. तीसरे चरण में 20 फरवरी को 16 जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले और दूसरे चरण की तुलना में तीसरे फेज में ज्यादा जिलो में मतदान है.
तीसरे चरण में प्रदेश के तीन हिस्सों अवध, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में चुनाव होने हैं. तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी के पांच जिले मैनपुरी, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद और हाथरस शामिल हैं. यहां पर 19 विधानसभा सीटें हैं. अवध क्षेत्र में कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा के 6 जिले हैं. इन 6 जिलों में 27 विधानसभा सीटें हैं. बुंदेलखंड इलाके में झांसी, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर और जालौन जिले में भी मतदान होना है. बुंदलेखंड के पांचों जिलों में 13 विधानसभा सीट हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले फेज में जाटलैंड और दूसरे चरण में मुस्लिम बाहुल्य जिलों में वोटिंग हुई है. अब, बारी बुंदेलखंड की है. इसे यादव बेल्ट भी कहा जाता है. यहां की 59 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दी है. तीसरे चरण में जिन 59 सीटों पर मतदान हो रहा है, उसमें 90 प्रतिशत सीटों पर मौजूदा समय में बीजेपी का कब्जा है. 2017 के चुनाव में 59 में से 49 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी. सपा के खाते में 9 और कांग्रेस को एक सीट मिला था. मायावती की बहुजन समाज पार्टी के हाथ 2017 में खाली रह गए थे.
Also Read: UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में 55 सीटों पर मतदान, पढ़ें 586 प्रत्याशियों के नाम और सीट
-
कासगंज
-
हाथरस
-
फिरोजाबाद
-
एटा
-
मैनपुरी
-
फर्रुखाबाद
-
कन्नौज
-
इटावा
-
औरैया
-
कानपुर देहात
-
कानपुर नगर
-
जालौन
-
हमीरपुर
-
महोबा
-
झांसी
-
ललितपुर
-
अखिलेश यादव (सपा) – करहल
-
एसपी सिंह बघेल (बीजेपी)- करहल
-
शिवपाल यादव (प्रसपा) – जसवंतनगर
-
रामवीर उपाध्याय (बीजेपी) – सादाबाद
-
सतीश महाना (बीजेपी) – महाराजपुर
-
असीम अरुण (बीजेपी) – कन्नौज
-
इरफान सोलंकी (सपा) – सीसामऊ
-
लुईस खुर्शीद (कांग्रेस) – फर्रूखाबाद
-
करहल
-
फर्रूखाबाद
-
कन्नौज
-
जसवंतनगर
-
इटावा
-
महाराजपुर
-
सादाबाद
-
कन्नौज
-
सीसामऊ
हाथरस (सु), सादाबाद, सिकंदरा राव, टुंडला (सु), जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमांपुर, पटियाली, अलीगंज, एटा, मारहारा, जलेसर (सु), मैनपुरी, भोनगांव, किशनी (सु), करहल, कायमगंज (सु), अमृतपुर, फर्रुखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिरवा, कन्नौज (सु), जसवंतनगर, इटावा, भरथाना (सु), बिधुना, दिबियापुर, औरैया (सु), रसूलाबाद (सु), अकबरपुर रनिया, सिकंदरा, भोगनीपुर, बिठूर, बिल्हौर (सु), कल्याणपुर, गोविंद नगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट, महाराजपुर, घाटमपुर (सु), माधौगढ़, कालपी, उरई, बबीना, झांसी नगर, मउरानीपुर (सु), गरौठा, ललितपुर, मेहरौनी (सु), हमीरपुर, राठ (सु), महोबा, चरखारी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




