UP Corona Update: यूपी में कोरोना के मामले हुए कम, पिछले 24 घंटों में मिले 459 संक्रमित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Feb 2022 6:07 PM
उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में लागातार कमी देखने को मिल रही है. बीते 24 घंटों में कोरोना के 459 नये मामले आये हैं. जिसके बाद प्रदेश में कोरोना के कुल 6,366 एक्टिव मामले रह गये है.
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कुल 1,35,902 सैंपल की जांच की गयी थी. जिसमें से 459 नये मामले सामने आये है. प्रदेश में अब तक कुल 10,32,14,661 सैंपल की जांच की गयी हैं. उन्होंने बताया कि विगत 24 घंटों में 879 लोग और अब तक कुल 20,35,146 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 6,366 एक्टिव मामले है.
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है. प्रदेश में कल 20 फरवरी को एक दिन में 2,55,330 वैक्सीन की डोज दी गयी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,15,34,357 और दूसरी डोज 11,38,55,490 दी गयी.
उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,22,03,036 और दूसरी डोज 29,98,982 दी गयी है. कल तक 21,60,969 प्रीकॉशन डोज दी गयी है. उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 28,27,52,834 वैक्सीन की डोज दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










