ePaper

UP Election 2022: तीसरे चरण के 627 में से 254 उम्मीदवार करोड़पति, 248 ने खुद को कर्जदार भी बताया...

Updated at : 15 Feb 2022 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: तीसरे चरण के 627 में से 254 उम्मीदवार करोड़पति, 248 ने खुद को कर्जदार भी बताया...

एडीआर की रिपोर्ट में करोड़पति उम्मीदवारों को देखें तो तीसरे चरण में 623 में से 245 (39%) करोड़पति हैं. उत्तर प्रदेश में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने पैसे वालों को टिकट देने में कोताही नहीं बरती.

विज्ञापन

UP Election ADR Report 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का तीसरा चरण 20 फरवरी को है. तीसरे चरण में 16 जिले की 59 सीटों पर मतदान होगा. तीसरे चरण से जुड़ी एडीआर की रिपोर्ट भी सामने आई है. उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म ने विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले 627 में से 623 उम्मीदवारों के बारे में अहम जानकारियां बताई है.

623 में से 245 (39%) करोड़पति

एडीआर की रिपोर्ट में करोड़पति उम्मीदवारों को देखें तो तीसरे चरण में 623 में से 245 (39%) करोड़पति हैं. उत्तर प्रदेश में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने पैसे वालों को टिकट देने में कोताही नहीं बरती. उम्मीदवारों और दलों की बात करें तो सबसे ज्यादा सपा के 52 (90%) उम्मीदवार करोड़पति हैं. तीसरे फेज में उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 2.82 करोड़ है. वहीं, 248 (40%) ने खुद को कर्जदार बताया है.

दलों के हिसाब से करोड़पति

  • सपा- 58 में से 52 (90%)

  • बीजेपी- 55 में से 48 (87%)

  • बसपा- 59 में से 46 (78%)

  • कांग्रेस- 56 में से 29 (52%)

  • आप- 49 में से 18 (37%)

(नोट:- एक करोड़ से ज्यादा की घोषित संपत्ति)

Also Read: UP Election 2022: तीसरे चरण में 22 फीसदी दागी उम्मीदवार, टॉप-3 में सपा के दो प्रत्याशियों के नाम
तीसरे चरण में टॉप-3 करोड़पति

  • यशपाल सिंह यादव- बबीना (सपा)- 70 करोड़

  • अजय कपूर- किदवई नगर (कांग्रेस)- 69 करोड़

  • प्रमोद कुमार- आर्यानगर (कांग्रेस)- 45 करोड़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola