ePaper

UP Chunav 2022: यूपी के संग्राम में शरद पवार की एंट्री, सपा के साथ एनसीपी का गठबंधन, किया यह ऐलान

Updated at : 11 Jan 2022 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: यूपी के संग्राम में शरद पवार की एंट्री, सपा के साथ एनसीपी का गठबंधन, किया यह ऐलान

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शरद पवार की पार्टी एनसीपी भी हिस्सा लेगी. वह समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी.

विज्ञापन

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) भी हिस्सा लेगी. वह यहां समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी और अन्य छोटी पार्टियों के साथ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यूपी की जनता बदलाव की तलाश में हैं. हम निश्चित रूप से राज्य में बदलाव देखेंगे.

Also Read: UP Vidhansabha Chunav 2022: अखिलेश यादव को मिला शरद पवार का साथ, गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी सपा और एनसीपी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण हो रहा है, जिसका जनता करारा जवाब देगी. उन्होंने मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने और सपा में शामिल होने पर कहा कि 13 और विधायक सपा में शामिल होने जा रहे हैं.

Also Read: UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले ही सपा ने पार किया 300 सीटों का आंकड़ा, अखिलेश यादव ने समझाया पूरा गणित

गौरतलब है कि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों और छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षा की जा रही है.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola