ePaper

UP Board Result 2023 Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर, फर्जी सूचना के बाद आया नया अपडेट

Updated at : 03 Apr 2023 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
UP Board Result 2023 Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर, फर्जी सूचना के बाद आया नया अपडेट

UP Board Result 2023 Date: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट पांच अप्रैल को घोषित करेगा. यह सूचना छात्र-छात्राओं की बेचैनी बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर एक विज्ञप्ति वायरल हो रहा है कि 5 अप्रैल को UP बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा. वहीं एक विज्ञप्ति वायरल हो रहा है की ये सूचना फर्जी है.

विज्ञापन

लखनऊ. UP Board Result 2023 Date: पांच अप्रैल 2023 दिन बुधवार को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा. यह सूचना छात्र-छात्राओं की बेचैनी बढ़ा दी है. 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का मानना है क अब रिजल्ट आने में महज चार दिन ही बचे है. लेकिन, यूपी बोर्ड ने इन खबरों को फर्जी करार दिया है. यूपी बोर्ड ने नोटिस जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही विज्ञप्ति फर्जी है. सोशल मीडिया पर शरारती तत्वों ने यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्त के हस्ताक्षर से एक विज्ञप्ति वायरल की है, जिसमें पांच अप्रैल को दो बजे हाईस्कूल और शाम चार बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित होने की बात कही गयी है. लेकिन यह विज्ञप्ति पूरी तरह से फर्जी है. इधर, यूपी बोर्ड ने सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने विज्ञप्ति जारी कर फर्जी सूचना वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

undefined
कब जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट इस माह के आखिरी में जारी होने की संभावना जतायी जा रही है. क्योंकि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है. यह काम डेडलाइन से एक दिन पहले ही 31 मार्च को ही पूरा कर लिया गया है. जानकारों के अनुसार, बोर्ड की कॉपियां चेक हो जाने के बाद एक और संवेदनशील प्रक्रिया शुरू होती है. इस दौरान टैबुलेशन और रिजल्ट तैयार करने का काम किया जाता है. इसके बाद कंप्यूटर में नंबर को फीड किया जाता है. इस प्रक्रिया को पूरी करने में करीब 20 से 25 दिन लगते हैं.

undefined
कब जारी होगा रिजल्‍ट

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है. अब रिजल्ट जारी करने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. रिजल्ट अप्रैल माह के अंदर ही घोषित किया जा सकता है. बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्‍ट डेट और टाइम की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है.रिजल्‍ट की घोषणा के बाद छात्रों की मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.up.nic.in पर जारी कर दी जाएगी. छात्रों को अपने एग्‍जाम रोल नंबर और रोल कोड की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और अपनी मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी.

Also Read: UP Board Result 2023: पांच अप्रैल को आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें बोर्ड ने जारी किया आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola