मुख्यमंत्री आवास पर उन्नाव के युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, अस्पताल में भर्ती, मामले की जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ के कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर एक युवक ने बुधवार को आत्मदाह का प्रयास किया. घटना के बाद पुलिस ने उसे झुलसी हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है. युवक पूरी तरह से जल गया है.
लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर उन्नाव के एक युवक ने कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर एक युवक ने बुधवार को आत्मदाह का प्रयास किया. घटना के बाद पुलिस ने उसे झुलसी हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है. युवक पूरी तरह से जल गया है. सूत्रों के अनुसार युवक ने एक विधायक पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने शरीर पर केरोसीन (मिट्टी का तेल) डालकर आग लगा दिया. पुलिस के अनुसार, जिस युवक ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया है, उसकी पहचान उन्नाव जिले के रहने वाले आनंद के रूप में हुई है. युवक किस वजह से आत्मदाह करने की कोशिश की है, इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
युवक ने उन्नाव के बीजेपी विधायक पर गंभीर आरोप लगाया हैं. पीड़ित ने बताया कि विधायक उनका और उनके पूरे परिवार का लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं. मेरी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है. इसलिए परेशान होकर मुख्यमंत्री आवास के सामने सुसाइड का प्रयास किया है. लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सक्रियता की वजह से उन्हें रोक लिया गया. युवक पूरी तरह से झुलस गया है. घटना के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर उसका इलाज जारी है.
Also Read: अलीगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, बेटी की दहेज का सामान लेने जा रहे पिता-पुत्र को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत, चालक फरार
लखनऊ में इससे पहले भी मुख्यमंत्री आवास या फिर विधानसभा व लोकभवन के सामने कई बार आत्महत्या की कोशिश की गयी है. लेकिन सुरक्षाकर्मियों की संक्रियता की वजह से उन्हें बचा लिया गया है. काफी दिनों के बाद आज ऐसा हुआ है कि किसी मख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया है, यहां पर आग लगाने में भी सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










