क्रूरता की हद: उन्नाव में पति ने पत्नी और दुधमुंही बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, खुद फांसी लगाकर दी जान

यूपीः उन्नाव के बारासगवर थाना इलाके की मझिगंवा ग्राम पंचायत के मजरा रूदी खेड़ा में एक युवक ने पत्नी और चार माह की दुधमुंही बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
यूपीः उन्नाव से एक सनसनीखेज मामले सामने आए हैं. जहां बारासगवर थाना इलाके की मझिगंवा ग्राम पंचायत के मजरा रूदी खेड़ा में एक युवक ने पत्नी और चार माह की दुधमुंही बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है.
दरअसल बरासगवर थाना क्षेत्र के रूदीखेड़ा गांव निवासी सेवानिवृत्त कानूनगो श्यामलाल का बेटा मोहन कुमार (35) अपनी पत्नी सीमा (30) और चार माह की बेटी के साथ अलग रहता था. रविवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद मोहन ने कमर बंद कर पत्नी सीमा की और मासूम बच्ची को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है मोहन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. सफलता न मिलने से वह मानसिक रूप से परेशान था.
मोहन पत्नी सीमा और चार माह की बेटी की हत्या करने के बाद खुद भी उसी कमरे में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घर के पास रहने वाले पड़ोसियों ने मोहन के छोटे भाई सोहन और पिता को जानकारी दी. जब परिजन घर पहुंचे तो अंदर से घर के सभी दरवाजे बंद थे. इस बात की सूचना घरवालों ने पुलिस को दी. मौके पर एसओ राजपाल पुलिस टीम के साथ पहुंच गए. पुलिस कमरे की खिड़की तोड़कर दाखिल हुए. जहां तीनों का शव पड़ा हुआ मिला.
Also Read: उन्नाव में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, दोनों के चेहरे पर चोट के निशान, घटना की जांच में जुटी पुलिस
मृतक के भाई सोहन ने बताया मोहन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. इसके साथ ही वह नौकरी के लिए प्रयास कर रहा था. लेकिन असफल होने से वह मानसिक परेशान रहने लगा था. मोहन का इलाज लखनऊ में चल रहा था. दो साल पहले उसकी शादी सीमा से हुई थी. अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह बताया घटना की जानकारी होते ही मौके पर घटना स्थल और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया. फिलहाल तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




