ePaper

UP News: निर्भया योजना के तहत बस स्टेशनों पर एलईडी डिस्प्ले लगेगा, 100 पैसेंजर एनाउंसमेंट सिस्टम भी लगेंगे

Updated at : 07 Oct 2023 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
UP News: निर्भया योजना के तहत बस स्टेशनों पर एलईडी डिस्प्ले लगेगा, 100  पैसेंजर एनाउंसमेंट सिस्टम भी लगेंगे

लखनऊ और गाजियाबाद क्षेत्र की बसों में वीएलटी उपकरण एवं पैनिक बटन की स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है. शीघ्र ही अन्य क्षेत्रों में यह कार्य शुरू होगा.

विज्ञापन

लखनऊ: योगी सरकार की ओर से निर्भया योजना के अंतर्गत बस स्टेशनों पर एलईडी डिस्प्ले पैनल लगाये जाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश परिवहन निगम के अधिकारियों को दिया गया है. परियोजना के अंतर्गत 100 बस स्टेशनों पर एलईडी डिस्पले पैनल्स एवं यात्री उद्घोषणा तंत्र की स्थापना की जानी है. इसमें से 85 बस स्टेशनों की सूची तैयार कर ली गई है. शेष बस स्टेशनों की सूची तैयार की जा रही है.

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि एनईसी कारपोरेशन संस्था के साथ निगम का अनुबंध हो चुका है. परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 04 माह का समय निर्धारित किया गया है. परियोजना के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए संस्था को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा. परियोजना में लखनऊ और गाजियाबाद क्षेत्र की बसों में वीएलटी उपकरण एवं पैनिक बटन की स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है. शीघ्र ही अन्य क्षेत्रों में यह कार्य शुरू होगा.

प्रत्येक चिह्नित बस स्टेशन पर एलईडी डिस्प्ले पैनल के लिए उपयुक्त स्थान के चयन के लिए क्षेत्रीय स्तर पर त्रि-सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. संबंधित क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अध्यक्ष, बस स्टेशन से संबंधित डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संयोजक सदस्य एवं सेवा प्रदाता संस्था एनईसी के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में होंगे.

यात्रियों को आसानी से दिखायी देगा डिस्प्ले

समिति द्वारा स्थल के चयन में इस बात का ध्यान रखना होगा कि डिस्प्ले पैनल को ऐसे स्थल पर लगाया जाये, जहां से यात्रियों के लिये अच्छी विजिबिलिटी रहे. पावर सप्लाई एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी सुगमता से उपलब्ध हो सके. पोल माउंटिंग से डिस्प्ले पैनल लगाये जाने की स्थिति में यह सुनिश्चित अवश्य करना होगा कि इससे बसों के आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो तथा किसी बस से टकराने की संभावना न हो.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola