ePaper

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण आज? इन राशियों के भाग्य का होगा उदय, जानें क्यों लगता है सूर्य ग्रहण

Updated at : 20 Apr 2023 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण आज? इन राशियों के भाग्य का होगा उदय, जानें क्यों लगता है सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2023: भारत में सूर्य ग्रहण कब लगेगा. सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा. इस साल सूर्य ग्रहण कब है. इसको लेकर गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए शुभ है सूर्य ग्रहण, क्यों लगता है सूर्य ग्रहण.

विज्ञापन

Surya Grahan 2023: भारत में सूर्य ग्रहण कब लगेगा. सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा. इस साल सूर्य ग्रहण कब है. इसको लेकर गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है. हालांकि 2023 में पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023 Date) 20 अप्रैल को लगेगा. लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लगेगा. ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव इन तीन राशियों के लिए बहेद शुभ रहेगा. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए शुभ है सूर्य ग्रहण, क्यों लगता है सूर्य ग्रहण.

क्यों लगता है सूर्य ग्रहण

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तब सूर्य ग्रहण लगता है. क्योंकि चंद्रमा के बीच में आने से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है. जिसे सूर्य ग्रहण कहते हैं. इस साल 2023 में सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल दिन गुरुवार को पड़ रहा है. (Surya Grahan 2023 Time) सुबह 07 बजकर 05 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक ही लगेगा.

सूर्य ग्रहण का असर कर्क राशि पर

इस साल 2023 में सूर्य ग्रहण का असर कर्क राशि वाले जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया 20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण कर्क राशि वालों के लिए मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लाएगी. साथ ही उनके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा. किस्मत का साथ भी मिलेगा. जिसे करियर में अच्छी उन्नति के योग बन रहे हैं.

सूर्य ग्रहण का असर धनु राशि पर

सूर्य ग्रहण 2023 का असर सूर्य धनु राशि के लिए बेहद खास रहने वाला है. धनु राशि के जातकों के लिए यह सूर्यग्र हण बेहद शुभकारी है. घर में धार्मिक या मांगलिक कार्य का योग बना है. नौकरी में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं. करियर के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी.

Also Read: Akshaya Tritiya 2023 Date: कब है अक्षय तृतीया, यहां जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
सूर्य ग्रहण का असर मिथुन राशि पर

सूर्य ग्रहण 2023 का असर मिथुन राशि वाले जातकों के लिए बेहद अनुकूल सिद्ध हो सकता है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कार्य क्षेत्र में मिथुन राशि के जातकों आत्मविश्वास मजबूत होगा. साथ ही नई जिम्मेदारी मिलेगी. इसके अलावा विदेश यात्रा का योग बन रहा है. कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता का योग है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola