ePaper

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सियासी रनवे पर अखिलेश, पीएम मोदी के बाद सपा सुप्रीमो की ‘समाजवादी विकास यात्रा’

Updated at : 17 Nov 2021 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सियासी रनवे पर अखिलेश, पीएम मोदी के बाद सपा सुप्रीमो की ‘समाजवादी विकास यात्रा’

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ’समाजवादी विकास यात्रा’ की शुरुआत की. यह यात्रा गाजीपुर से लखनऊ के लिए निकाली गई.

विज्ञापन
undefined

UP Election 2022: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) का लोकार्पण किया. लोकार्पण समारोह के बाद भारतीय वायुसेना के विमानों ने एयर शो (Indian Airforce Air Show) में हैरतंगेज करतब दिखाए.

undefined

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पॉलिटिकल शो (Political Show) दिखाया. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर क्रेडिट लेने की होड़ में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेता जुटे हुए हैं.

undefined

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी चीफ ओम प्रकाश राजभर ने अपनी ताकत दिखाई. दोनों नेताओं ने समाजवादी विजय रथ पर सवार होकर गाजीपुर से यात्रा शुरू की.

undefined

अखिलेश यादव की समाजवादी विकास यात्रा गाजीपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुई. यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने जगह-जगह लोगों को संबोधित किया. अखिलेश यादव के स्वागत में कार्यकर्ताओं और आम जनता का उत्साह भी देखा गया.

undefined

रोड शो गाजीपुर से आजमगढ़ वाया लखनऊ होगा. खास बात यह है कि अखिलेश यादव आजमगढ़ भी जा रहे हैं. आजमगढ़ उनका संसदीय क्षेत्र है. कुछ दिनों पहले ही आजमगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया था.

undefined

अखिलेश यादव की समाजवादी विकास यात्रा गाजीपुर से लखनऊ तक 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो रही है. उनका विजय रथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के तहत आने वाले सभी नौ जिलों से होकर गुजरेगा.

undefined

एक्सप्रेसवे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर स्वागत सभाएं रखी है. खास बात यह है कि अखिलेश यादव सुल्तानपुर के करवाल खेरी में जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

undefined

करवाल खेरी में ही मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित किया था. अब, करवाल खेरी में अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा है.

undefined

पीएम मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर कई राजनीतिक दलों पर निशाना साधा था. उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा था कि कुछ पार्टियों ने अपने शासन में सिर्फ परिवार और अपने गांव तक विकास पहुंचाया था. (सभी तसवीर:- सोशल मीडिया)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola