लखीमपुर हिंसा: आशीष मिश्र मुख्य आरोपी, SIT ने 5,000 पन्नों की चार्जशीट में वीरेंद्र शुक्ला का नाम जोड़ा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jan 2022 1:20 PM

विज्ञापन

वीरेंद्र शुक्ला पर सबूत से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है. वीरेंद्र शुक्ला केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का रिश्तेदार है. पिछले साल लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा के मामले में 13 आरोपी जेल में बंद हैं.

विज्ञापन

Lakhimpur Kheri Update: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने 5000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इसमें 14 आरोपी हैं. केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र को लखीमपुर हिंसा का मुख्य आरोपी बनाया गया है. चार्जशीट में वीरेंद्र शुक्ला का नाम भी जोड़ा गया है.

वीरेंद्र शुक्ला पर सबूत से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है. वीरेंद्र शुक्ला केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का रिश्तेदार है. पिछले साल लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा के मामले में 13 आरोपी जेल में बंद हैं.

लखीमपुर हिंसा मामले में आशीष मिश्रा समेत सभी 13 आरोपी जेल में बंद हैं. हिंसा के मामले में एसआईटी ने 5000 पन्नों की चार्जशीट में वीरेंद्र शुक्ला का नाम जोड़ा है. वीरेंद्र शुक्ला पर आरोप है कि वो घटनास्थल पर मौजूद था. हिंसा वाले दिन आशीष मिश्रा की थार के पीछे वीरेंद्र शुक्ला की एक स्कॉर्पियो भी चल रही थी. वीरेंद्र शुक्ला ने स्कॉर्पियो छिपा दिया था. उसने गाड़ी के मौके पर नहीं होने की बात कही थी.

लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हुई थी. इस मुद्दे पर खूब हंगामा हुआ था. बाद में लखीमपुर खीरी में मारे गए चार किसानों के परिवारों को 45-45 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने का फैसला लिया गया. किसान यूनियन और सरकार के बीच समझौते का ऐलान हुआ था. अब लखीमपुर मामले में एसआईटी ने 5,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है.

Also Read: लखीमपुर TIMELINE: करीब 24 घंटे बाद सरकार और किसान यूनियन में समझौता, दोषियों को नहीं बख्शने का ऐलान

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola