ePaper

Shani Uday 2023: शनि देव होने जा रहे हैं उदय, वृषभ-मिथुन, कर्क-तुला और कुंभ राशि वालों की लगेगी लॉटरी

Updated at : 22 Feb 2023 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
Shani Uday 2023: शनि देव होने जा रहे हैं उदय, वृषभ-मिथुन, कर्क-तुला और कुंभ राशि वालों की लगेगी लॉटरी

Shani Uday: शनि के उदय होने से 12 में से 5 राशि के जातकों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. शनि का उदय उनके करियर, सेहत और पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकता है. आइए जानते है शनि के उदय से किन राशि के जातक को लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

Shani Uday 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का मालिक कहा जाता है. शनि के नाम सुनकर लोग काफी डर जाते है. शनि व्यक्ति के अच्‍छे बुरे कर्मों की सजा भी देते हैं. शनि की महादशा बहुत ही प्रभावी मानी जाती है और इसका जातक पर शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव पड़ता है. हम सभी का करियर, रुपये-पैसे और यहां तक की दांपत्‍य जीवन भी शनि की दशा पर ही निर्भर करता है. 06 मार्च 2023 दिन सोमवार रात्रि 11बजकर 34 मिनट पर शनि ग्रह अपनी राशि कुम्भ में अस्त अवस्था से निकलकर कुम्भ राशि में उदय हो रहे है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का अस्त होना यानि उनका प्रभाव कम हो जाता है, जो ग्रह अस्त हो जाते है वह शुभ फल नहीं देते है. होली के पहले शनि का उदय होना यह ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि का उदय काफी काफी प्रभावी रहेगा. शनि के उदय होने से 12 में से 5 राशि के जातकों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. शनि का उदय उनके करियर, सेहत और पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकता है. आइए जानते है शनि के उदय से किन राशि के जातक को लाभ मिलेगा.

वृषभ- इस राशि को फायदेमंद रहेगा. पारिवारिक रिश्ता में सुधार होगा. माता -पिता का पूरा सहयोग मिलेगा. वाहन की खरीदारी होगी मकान के काम शुरुआत होंगे. करियर के साथ भाग्य साथ देगा. दैनिक व्यापारी के लिए यह समय ठीक रहेगा. इस समय आपको नयी खुशखबरी मिलेगी.

मिथुन- इस राशि को शनि सुख समृद्धि तथा धर्म के कार्य में उन्नति होगा. नौकरी पेशा वाले उन्नति करेंगे. परिवार के साथ समाज में आपका मान -सम्मान बना रहेगा. स्वास्थ ठीक रहेगा. दाम्पत्य जीवन खुश्मय बना रहेगा. माता पिता का स्वास्थ्य उतम रहेगा.

कर्क- आयु में वृद्धि होगी. नौकरी में बदलाव होगा. गुप्त विद्या का गायन होगा. व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. कुटुम्ब सुख बनेगा. छात्रों के पढ़ाई में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा. संतान के उन्नति को लेकर उत्साहित रहेंगे.

तुला- आय ठीक बना रहेगा. पुराना विवाद दूर होगा. कोर्ट कचहरी के कार्य खत्म होंगे. करियर में उन्नति होगा. आपके अधिकारी से संबंध ठीक रहेगा, जो लोग नये नौकरी खोज रहे है उनको सफलता मिलेगी. नये निवेश करना चाहते है पूजी लगाये बढ़िया लाभ मिलेगा.

कुम्भ- आपके करियर के लिए यह समय उतम रहेगा. भाई बहनों के सुख मिलेगा. परिवार आपका सम्मान मिलेगा. पत्नी के साथ संबंध में दूरी बनेगी. व्यापारी के लिए यह समय उत्तम रहेगा. नये कार्य करने के पहले उसपर विचार कर लें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

मो. 8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola