ePaper

Satta King: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स पर लगा था दांव

Updated at : 16 May 2023 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
Satta King: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स पर लगा था दांव

डीसीपी पूर्वी एच. कुमार ने बताया कि तीनों सट्टेबाज (Satta Mafia)मूलरूप से हमीरपुर के रहने वाले हैं. सरोजनी नगर में किराये के मकान में इन लोगों ने सट्टेबाजी (Betting) का सेटअप लगा रखा था. जिस कमरे में सट्टेबाज (Satta King) रहते थे, वहां एक बड़ा टीवी, 10 मोबाइल फोन, 44 हजार रुपये नगद रुपये मिले हैं.

विज्ञापन

लखनऊ: आईपीएल (IPL 2023) मैच में सट्टा (Betting) लगवाते तीन लोगों को आशियाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है. आरोपी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैच में करोड़ों रुपये का सट्टा लगवा रहे थे. सट्टेबाजों (Satta King) के नाम सरोजनी नगर निवासी मो.शहबाज, मो. हुमायूं और गोमती नगर निवासी आबाद अहमद है.

किराये के कमरे में रहते थे सट्टेबाज

डीसीपी पूर्वी एच. कुमार ने बताया कि तीनों सट्टेबाज (Satta Mafia) मूलरूप से हमीरपुर के रहने वाले हैं. सरोजनी नगर में किराये के मकान में इन लोगों ने सट्टेबाजी (Betting) का सेटअप लगा रखा था. जिस कमरे में सट्टेबाज (Satta King) रहते थे, वहां एक बड़ा टीवी, 10 मोबाइल फोन, कई की पैड वाले फोन, 44 हजार रुपये नगद रुपये मिले हैं.

Also Read: Satta King: आईपीएल के मैचों पर सट्टेबाजी बढ़ी, पुलिस ने पकड़े कई गैंग, कई सट्टा माफिया रडार पर
ऑनलाइन लगाते थे सट्टा

एडीसीपी सैयद अली अब्बास ने बताया कि सट्टेबाजों (Satta King) का कमरे में सेटअप के अलावा अलावा चाय व पान की दुकानों, होटलों में इनका नेटवर्क था. नगद रुपये लेने की जगह यह ऑनलाइन अपने खाते में पैसा लेते थे. तीनों सट्टेबाजों (Satta Mafia) के तीन खातों का भी पता चला है. इनके लिंक दिल्ली तक थे.

IPL 2023 के मैच में लगवाते थे सट्टा (Betting)

एडीसीपी ने बताया कि शहबाज, हुमायूं और आबाद लखनऊ में IPL 2023 के मैच में सट्टा (Betting)लगवाते थे. इसके बाद अपने दिल्ली नेटवर्क तक इस रकम से सट्टा लगाया जाता था. तीनों सट्टेबाजों (Satta Mafia) से पूछताछ में एक बड़े नेटवर्क का पता चला है, जो कि लखनऊ से दिल्ली तक फैला है. अभी इसमें कई और लोग शामिल होने की संभावना है. आज

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) मैच पर नजर

आईपीएल (IPL 2023) के 16 मई को होने वाले मैच पर भी बड़ा दांव लगेगा. मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में मैच है. इस मैच में भी सट्टेबाज (Satta King) एक्टिव रहेंगे. इसको लेकर भी पुलिस एक्टिव है और संदिग्ध गतिविधियों (Satta Mafia) पर नजर रखेगी.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola